बीसीसीआई ने इस साल कमाए 3730 करोड़ रूपए तो वहीं बांग्लादेश ने कमाए 802 करोड़, जानें क्या है पीसीबी की हालत

बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। बड़ी-बड़ी कंपनियां टीम इंडिया से जुड़ने के लिए बेकरार रहती हैं। इन कंपनियों के कारण बीसीसीआई की आमदनी कुछ बोर्ड को बिल्कुल भी नहीं सुहाती। खासकर BCCI इस साल टीवी अधिकारों की बिक्री के बाद कुछ और भी अमीर हो गई है।
कौन सी टीम किस पोजिशन पर
दरअसल, बीसीसीआई के साथ दस देशों में सबसे फिसड्डी श्रीलंका बोर्ड रहा है। इसके बाद साल 2021 में कुल रेवन्यू करीब सौ करोड़ भारतीय रुपये रहा, तो जिंबाब्वे की सालाना कमाई 113 करोड़ रही। वेस्टइंडीज बोर्ड आठवें नंबर पर रहा और उसने साल 2021 में 116 करोड़ रुपये कमाए तो न्यूजीलैंड इस मामले में इन देशों से कहीं आगे निकलते हुए साल भर में 210 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहा।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका बोर्ड की साल 2021 में सालाना कमाई 485 करोड़ रुपये रही, वहीं बांग्लादेश का इसी अवधि में 802 करोड़ रुपये कमाना हैरानी भरा रहा था। यह बताता है कि बांग्लादेश की क्रिकेट आर्थिकी बाकी देशों से कितनी सशक्त है। वह चौथे नंबर पर काबिज पाकिस्तान (811 करोड़) से कुछ ही पीछे है लेकिन दुनिया के तीन शीर्ष क्यों बिग थ्री हैं आईसीसी समूह में, यह उनकी सालाना कमाई ही तय करती है।
बीसीसीआई है बिग बॉस
तीन देशों के बीच बीसीसीआई भले ही बिग बॉस हो, लेकिन दूसरे नंबर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (2843 करोड़), इंग्लैंड टीम तीसरे पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (2135 करोड़) यूं तो बीसीसीआई से खासे पीछे हैं, लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट का हाल टी20 वर्ल्ड कप जैसा ही रहा और इंग्लैंड का दबदबा यूं ही बढ़ता रहा, तो हैरानी की बात नहीं होगी कि अगर ईसीबी की सालाना कमाई BCCI के और नजदीक पहुंच जाता है। बावजूद बीसीसीआई साल 2021 में तीन हजार सात सौ तीस करोड़ का रिवेन्यू जुटाकर दस देशों में सबसे पहले नंबर पर रहा, जो बताता है कि क्रिकेट की दुनिया का अमेरिका क्यों है।
Tags: टीम इंडिया, बीसीसीआई, श्रीलंका,