बीसीसीआई को कब मिलेगा नया चयनकर्ता, जानिए कौन बन सकता है टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) के चयनकर्ता चेतन शर्मा की चयनसमिति को बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही बर्खास्त कर दिया था। बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में रोजर बिन्नी का चुनाव किया गया है। रोजर बिन्नी से पहले अध्यक्ष के पद पर सौरव गांगुली तैनात थे। रोजर बिन्नी ने चयन समिति को भंग तो कर दिया लेकिन सवाल है कि अगला चयनकर्ता अब कौन होगा और कब पद ग्रहण करेगा।
टीम इंडिया के लिए चयनसमिति तो भंग हो गई लेकिन श्रीलंका दौरे के लिए पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने ही टीम का चयन किया है। ऐसे में जल्द ही इसका चुनाव जरूरी हो गया है।
इन दिग्गजों के आए आवेदन
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को कुल 80 आवेदन मिले हैं, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर, नयन मोंगिया, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और सलिल अंकोला के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई के अगले चयनकर्ता अजित अगरकर हो सकते हैं। खबरें हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक 30 दिसंबर को मुंबई में होनी है, इस बैठक में चयनकर्ता पद के लिए भी बात हो सकती है। इस खाली पद के चुनाव का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं।
ऐसी होनी चाहिए योग्यता
बीसीसीआई के चयनकर्ता की क्या योग्यता होती है, यह भी समझने का प्रयास करते हैं। सबसे पहले वही खिलाड़ी इसमे भाग ले सकता है जो 7 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हों, फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, 10 वनडे या 20 लिस्ट-ए मैच खेले हों। इसके साथ-साथ उस खिलाड़ी ने 5 साल से पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हो और बीसीसीआई की किसी कमेटी का सदस्य ना हो और अगले 5 साल तक सेवाएं दे सकें।
इन नियमों पर जो भी व्यक्ति खरा उतरता है, वह टीम इंडिया की चयनसमिति का चयनकर्ता बन सकता है।
Tags: चेतन शर्मा, टीम इंडिया, बीसीसीआई,