बीसीसीआई ने आने वाले चारों सीरीज के घोषित की अलग-अलग 4 टीमें तो वसीम जाफर को आया चक्कर, कर दिया बोर्ड को ट्रोल

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को दो देशों के दौरे पर जाना है। इसको लेकर बीसीसीआई ने टीमों का सिलेक्शन किया है। बीसीसीआई के एक दिन में 4 टीमों के सिलेक्शन और कप्तानों के नाम सुनकर वसीम जाफर ने शॉकिंग के साथ ट्वीट किया है।
क्या बोले वसीम जाफर
बीसीसीआई के इस सिलेक्शन को देखकर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए भारत की 4 टीमों ऐलान के बाद जाफर ने बॉलीवुड फिल्म हेरा-फेरी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है- ‘अब मुझे चक्कर आने लगा है।’
ऐसा नहीं है कि वसीम जाफर ने कोई पहली बार इतना मजेदार और थोड़े कटाक्ष वाला ट्वीट बीसीसीआई के लिए किया है। इससे पहले भी वो लगातार ऐसा करते रहे हैं। क्रिकेट की हर बड़ी खबर या कोई घटना पर उनका ट्वीट सामने आ ही जाता है। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और T20 सीरीज खेलनी है जबकि बांग्लादेश के दौरे पर भारतीय टीम वनडे के अलावा टेस्ट सीरीज खेलेगी।
यहां देखें ट्वीट
Looking at the 4 Indian squads announced at once #INDvNZ #INDvBAN pic.twitter.com/6wj9deLZtY
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 31, 2022
न्यूजीलैंड दौरे से भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा को आराम मिला है। कुछ ऐसे हैं जिन्हें पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। वहीं कुछ को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली है। यही वजह है कि इस सेलेक्शन पर सवाल भी मंडरा रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा है। दिनेश कार्तिक पृथ्वी शॉ जैसे धुरंधर खिलाड़ियों का नाम टीम में शामिल न किए जाने के कारण भी काफी बवाल मचा है।
आपको बता दें कि वसीम जाफर टीम इंडिया से रिटायर्ड खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी भी मिली है। 2018 में वह 11 हजार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। वसीम जाफर वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिर भी बता दें कि वो टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के लिए काफी क्रिकेट खेली है. वो मैराथन पारियों के राजा रहे हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, बीसीसीआई, रोहित शर्मा, विराट कोहली,