NZ vs ENG: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत से मेजबान का पत्ता हुआ साफ, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती हैं आस्ट्रेलिया!

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 1 नवंबर का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के बीच गाबा (GABA) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर के 73 रनों की मदद से 179 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम काफी ज्यादा धीमी नजर आई। जिसके चलते इंग्लैंड ने 20 रनों से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की राह पर मुहर लगाने का काम किया हैं।
आज के हुए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी जिससे वह भी अभी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं इन धमाकेदार मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं-
इंग्लैंड- न्यूजीलैंड का मैच आस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला आज काफी ज्यादा रोमांच से भरा हुआ था। इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए दावा ठोक दिया हैं। न्यूजीलैंड आज जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती थी लेकिन अब टीम को उसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत हैं। इस मैच के नतीजे से किसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ वह हैं मेजबान आस्ट्रेलिया। अगर आज न्यूजीलैंड जीत जाती तो आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में अपने आपको देखने के लिए उम्मीद को और बढ़ा कर देती।
लेकिन आज जीत इंग्लैंड की हुई इंग्लैंड ने इस जीत के साथ अपने खाते में पाइंट्स के साथ रन रेट जोड़ लिए है जो कि उनको आगे जाकर फायदा देता हुआ नजर आएगी। तीनों की टीमों इस वक्त 5 पाइंट्स के साथ है लेकिन खेल सारा रन रेट से जुड़ा हुआ हैं। न्यूजीलैंड तो सेमीफाइनल में जगह पक्की करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इंग्लैंड भी एक जीत से अपना सपना भी सच कर लेगी। मेजबान आस्ट्रेलिया का पत्ता कटता हुआ नजर आ रहा हैं।
टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल
न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +2.233 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 5 पाइंट्स और 0.547 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया 5 पाइंट्स और -0.304 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) ने आज अफगानिस्तान को हराकर 2 पाइंट्स जीते हैं जिसके चलते वह 4 पाइंट्स के साथ चौथे और आयरलैंड 3 पाइंट्स और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) 2 पाइंट्स के साथ टेबल में पांचवे और छठे पायदान पर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 2.272 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ नंबर-1 की खुर्सी पकड़ ली हैं, भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 4 पाइंट्स 0.844 रन रेट के सथ दूसरे पायदन पर हैं। बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पाइंट्स के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के खिलाफ मुकाबला जीतकर 2 पाइंट्स के साथ नंबर-5 पर जगह बनाई हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान,