बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर नई लिस्ट में इन नामों पर होगी चर्चा, जानिए किन्हें मिलेगा प्रमोशन तो कौन होगा बाहर

टीम इंडिया के खिलाड़ी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट को फिल करना होता है। इस साल 2022-23 के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसमें किन खिलाड़ियों को फायदा होगा, किनका डिमोशन होगा ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
दरअसल, बीसीसीआई की अपेक्स काउंसलिंग की बैठक होनी है, इसमें नई सेलेक्शन कमेटी से लेकर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, खिलाड़ियों और कप्तान को लेकर चर्चा की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या को फायदा मिल सकता है। ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
हार्दिक और सूर्या के लिए हो सकता है फैसला
अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली नई क्रिकेट सलाहकार कमेटी में बीसीसीआई खिलाड़ियों के ग्रेड पे को लेकर चर्चा कर सकती है, इसमें हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को प्रमोशन होना तय ही समझ सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी इस समय अपने फॉर्म में हैं। इन्हें ग्रेड सी से उठाकर ग्रेड ए में शामिल किए जाने की बात चल रही है। इसके अलावा खबरें हैं कि स्टार स्पिनर अक्षर पटेल, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का भी प्रमोशन हो सकता है। गिल ने वनडे और टेस्ट दोनों में अपने बल्ले से जमकर गर्दा मचाई है, जिसके बाद उनका प्रमोशन हो सकता है।
ऐसा है ग्रेड पे के लिए खिलाड़ियों का नाम
2021-22 साल के ग्रेड पे के लिए खिलाड़ियों के नाम का लिस्ट कुछ इस प्रकार है।
- ग्रेड A+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह (7 करोड़ सालाना)
- ग्रेड A: रवि अश्विन, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (5 करोड़ सालाना)
- ग्रेड B: चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा (3 करोड़ सालाना)
- ग्रेड C: शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, हनुमा विहारी, सूर्यकुमार यादव, ऋधिमान साहा, मयंक अग्रवाल (1 करोड़ सालाना)
Tags: बीसीसीआई, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,
