IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए केएल राहुल, इलाज के लिए बीसीसीआई जर्मनी भेजने की कर रही हैं तैयारी, जानें पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए केएल राहुल, इलाज के लिए बीसीसीआई जर्मनी भेजने की कर रही हैं तैयारी, जानें पूरी डिटेल्स

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टेस्ट मैच, 3 वनडे और तीन टी-20 मैच जुलाई से खेलने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम आज 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना भी हो गई हैं। केएल राहुल (KL RAHUL) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज के एक दिन पहले चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे।

चोटिल होने के कारण ही राहुल अब इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए हैं। राहुल को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई (BCCI)  राहुल का इलाज कराने के लिए उन्हें जर्मनी (GERMANY) भेजने वाली हैं।

केएल राहुल को इलाज के लिए जर्मनी भेजेगी बीसीसीआई

kl-rahul - KL Rahul to be India vice-captain for SA Test series: BCCI secretary - Telegraph India

भारत (INDIA) अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL RAHUL) को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन सीरीज शुरू होने के एक दिन पहले ही केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसी उम्मीद थी कि राहुल इंग्लैंड दौरे में खेलते नजर आएंगे। लेकिन अब इंग्लैंड दौरे से भी राहुल बाहर हो चुके हैं।

क्रिकबज द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पता चला हैं कि बीसीसीआई (BCCI)  राहुल को अच्छे इलाज के लिए जर्मनी (GERMANY)  भेजने वाली हैं। बीसीसीआई (BCCI)  के सेक्रेटरी जय शाह (JAY SHAH)  ने क्रिकबज को बताया- “यह सही है, बोर्ड उनकी फिटनेस पर काम कर रहा है और वह जल्द ही जर्मनी जाएंगे।” राहुल के इस महीने के अंत या जुलाई की शुरुआत में जर्मनी जाने की संभावना है।

भारतीय टीम हुई इंग्लैंड रवाना

IND vs ENG: रोहित शर्मा के बिना इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, सोशल मीडिया में फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

भारत इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए रवाना हो गई हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया में तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी हैं। तस्वीरों में विराट कोहली (VIRAT KOHLI). चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA), मोहम्मद सिराज (MOHAMMAD SIRAJ), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और भी कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा कुछ दिन बाद इंग्लैंड के लिए कोच राहुल द्रविड़ के साथ रवाना होंगे। केएल राहुल जर्मनी इलाज के लिए जा रहे हैं। इस बात से जाहिर हैं कि वो इंग्लैंड दौरे में खेलते दिखाई नहीं देंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन अब भारतीय चयनकर्ता राहुल की जगह किसी और को जिम्मेदारी सौंपते दिखाई देंगे।