वेस्टइंडीज दौरे पर BCCI चाहती थी फुल स्ट्रेंथ टीम भेजना, लेकिन विराट कोहली को लेकर अब सामने आई है पूरी सच्चाई!

By Akash Ranjan On July 15th, 2022
वेस्टइंडीज दौरे पर BCCI चाहती थी फुल स्ट्रेंथ टीम भेजना, लेकिन विराट कोहली को लेकर अब सामने आई है पूरी सच्चाई!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया गया हैं। टीम में उनकी गैरमौजूदगी के चलते पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ पर बीते कई महीनों से सवाल उठ रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खुद बोर्ड से आराम की गुहार लगाई थी।

विराट कोहली ने खुद किया था सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार


विराट कोहली ने खुद किया था WI T20I सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार

टी20 टीम की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही ये रिपोर्ट सामने आ गई थी कि कोहली और बुमराह (Jasprit Bumrah) आराम लेना चाहते हैं। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जबकि चयनकर्ताओं का कोहली को आराम देने का कोई इरादा नहीं था। बोर्ड की शुरुआती योजना कोहली सहित सबसे मजबूत संभावित टीम का चयन करने की थी, लेकिन बल्लेबाज को छोड़ना का फैसला लेना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि,

विराट कोहली ने खुद किया था सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार

“टीम प्रबंधन और चयनकर्ता मौजूदा इंग्लैंड दौरे से पूरी स्ट्रेंथ के साथ टी20 टीम के साथ खेलना चाहते थे। लेकिन कोहली ने जोर देकर कहा कि वह एक ब्रेक चाहते हैं और वेस्टइंडीज की यात्रा नहीं करना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड मैनजमेंट के तहत आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को वनडे से आराम करने की जरूरत है।”

पिछले कुछ महीनों से मिल रहा है विराट कोहली को रेस्ट

पिछले कुछ महीनों से मिल रहा है विराट कोहली को रेस्ट

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के खत्म होने के बाद से ही विराट को रेस्ट मिल रहा है। भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज मेंब भी विराट को आराम दिया गया था। हालांकि इस ब्रेक के बाद भी विराट की फॉर्म में कोई बदलाव नहीं आया और वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी खराब फॉर्म से जूझते रहे। फैंस अब बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब विराट अपनी फॉर्म की वापसी करेंगे।

Tags: BCCI, टीम इंडिया, विराट कोहली, वेस्टइंडीज,
Exit mobile version