बीसीसीआई की राजनीति के कारण खराब हो रहा इन 3 खिलाड़ियों का करियर, आज होता पूरे विश्व में नाम

By Tanu Chaturvedi On November 2nd, 2022
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) में खूब राजनीति होती है। इस राजनीति के कारण क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने शानदार काम के बाद भी इतना नाम नहीं कमा पाते हैं। इन्हीं में से कुछ खिलाड़ियों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। जो बीसीसीआई (BCCI) में चलने वाली राजनीति का शिकार हो गए और अपने बल्ले का जादू नहीं बिखेर पाए।

उमरान मलिक

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक जम्मू कश्मीर के मूल निवासी हैं। वह क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टी20 सीरीज से डेब्यू किया था लेकिन फिर उनको टीम से बाहर कर दिया गया। सबका मानना था कि इस बार उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीसीसीआई की राजनीति का ये खिलाड़ी शिकार हो रहा है

मोहम्मद शमी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का करियर बहुत ही जानदार रहा है। बीच में उनको कोरोना हुआ और उसके बाद उनके करियर में कुछ परेशानी आने लगी और कई सीरीज में उनको नजरअंदाज किया गया। और अंत में एशिया कप से भी बाहर कर दिया गया। बाद में उनको टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया। जसप्रीत बुमराह को चोट लगी तो शमी को फिर से टीम में शामिल किया गया लेकिन इसके बाद शमी को वॉर्मअप मैच में सिर्फ एक ओवर खेलने दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि मोहम्मद शमी बोर्ड द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ फस्ट क्लास क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं ले‍किन बीसीसीआई (BCCI) इस खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज करते हुए आ रही है। आपको बता दें सचिन तेंदुलकर ने भी पृथ्वी शॉ के टैलेंट को सराहा है। आखिरी बार पृथ्वी शॉ को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने शतक भी जड़ा था, लेकिन कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स पृथ्वी शॉ को अनफिट भी मानते हैं, उनका मानना है कि पृथ्वी शॉ का खराब फिटनेस ही उनको टीम से बाहर रखता है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, बीसीसीआई, मोहम्मद शमी,