Jasprit Bumrah की जगह BCCI ने इस घातक खिलाड़ी को दी टीम में जगह, लंबे समय के बाद मिली है टीम में एंट्री

By Satyodaya On September 30th, 2022
Jasprit Bumrah की जगह BCCI ने इस घातक खिलाड़ी को दी टीम में जगह, लंबे समय के बाद मिली है टीम में एंट्री

भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चोट लग गई है जिस वजह से वह वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो चुके हैं। टीम को वर्ल्ड कप के पहले ही करारा झटका लग चुका है। T20 वर्ल्ड कप के साथ ही जसप्रीत बुमराह को साउथ अफ्रीका के बाहर होना पड़ा। अब बीसीसीआई उनके स्थान पर एक ऐसा घातक गेंदबाज लाई है जिसकी शानदार फॉर्म है और उसके आते ही अच्छे अच्छे बल्लेबाज के पसीने छूट जाते हैं।आइए उसके बारे में जानते हैं।

कौन है वह खिलाड़ी?

बीसीसीआई (BCCI) ने जिस खिलाड़ी को जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मौका दिया है वह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज हैं। अपने एक बयान में बीसीसीआई ने कहा कि

‘सेलेक्टर्स ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है. बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।’

बाकी बचे दो मैचों गुवाहटी में 2 अक्टूबर और इंदौर में 4 अक्टूबर को होंगे।

ज्ञात हो कि मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी बहुत ही घातक है। उन्होंने अपने दम पर ही भारतीय टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। उनकी लाइन और लेंथ बहुत सटीक साबित होती है और वह बहुत ही किफायती खिलाड़ी हैं। मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के लिए अपना t20 मैच फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसमें t20 क्रिकेट में उनके 4 ओवर हार और जीत का अंतर तय कर देते हैं।

भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले मैच

टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। भारत के लिए 13 टेस्ट में 40 विकेट, 10 वनडे मैचों में 10 विकेट और 5 t20 में 5 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से उन्होंने अपने दम पर ही भारत को जीत हासिल करवाई।

यह रही साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हर्षल पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मो. सिराज

Read More-भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतना अब हुआ मुश्किल, इन 2 खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी ने लगाया सपनों पर ग्रहण

Tags: जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई, मोहम्मद सिराज,
Exit mobile version