12 महीनों में लगातार 6 बार कप्तान बदल चुकी हैं बीसीसीआई, विश्व कप से पहले सुधारनी होगी अपनी यह गलती

By Twinkle Chaturvedi On June 16th, 2022
12 महीनों में 6 बार भारतीय टीम के कप्तान बदल चुकी हैं बीसीसीआई

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इसके ठीक बाद इसी महीने में टीम आयरलैंड (IRELAND) के साथ टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। फिर भारत जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) दौरा करने के लिए तैयार हैं। आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस (GT) को ट्रॉफी दिलवाने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई हैं।

बीसीसीआई (BCCI) ने लगभग पिछले एक साल में 6 कप्तान बदल डाले हैं। बीसीसीआई का बार-बार कप्तान बदलने का फैसला कहीं उनपर ही भारी ना पड़ जाए।

लगातार 6 बार भारतीय टीम के कप्तान बदल चुकी हैं बीसीसीआई

Virat Kohli, Rohit Sharma rested as India announce squad for T20I series against South Africa - Sports News

टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) में भारत की कप्तानी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने की थी। इस विश्व कप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। पाकिस्तान (PAKISTAN) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) से हारने के बाद भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। पिछले साल के टी-20 विश्व कप से पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कोहली के बाद अब तक टी-20 अंतराष्ट्रीय में 5 अलग-अलग कप्तानों ने कप्तानी की हैं।

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तान के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ रूप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की नजर आ रहे थे। और बीसीसीआई ने भी रोहित शर्मा को भारत की कप्तानी सौंप दी। रोहित की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को क्लीन स्वीप कर भारत को बड़ी जीत दिलाई हैं। और सबसे अच्छी बात यह हैं कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी-20 मैच नहीं हारा हैं।

केएल राहुल और शिखर धवन भी संभाल चुके हैं कप्तानी की कमान

Shikhar Dhawan is back, but KL Rahul isn't stepping aside

साल 2021 में जब भारतीय सीनीयर टीम इंग्लैंड दौरे के लिए गई थी। तब शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कप्तान चुना गया था। लेकिन इस सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अभी हाल ही में खेले जा रहे साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  के खिलाफ टी-20 सीरीज में केएल राहुल (KL RAHUL) कप्तान चुने गए थे।

लेकिन चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को कप्तानी की कमान सौंपी गई थी। ऋषभ की कप्तानी में लगातार मैच हारने के बाद पिछले टी-20 में जीत मिली हैं। भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं ये बात हम सभी जानते हैं। लेकिन टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के लिए एक अच्छी और स्थाई प्लेइंग 11 तलाश करना अभी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य हैं।

अंतराष्ट्रीय टी-20 में कई बार भारत के कप्तान बदले गए हैं। जो कि एक चिंता की बात हैं। विश्व कप से पहले भारत को एक कप्तान के साथ ही उतरना चाहिए। और सबसे ज्यदा ध्यान स्थाई प्लेइंग 11 बनाने के ऊपर रखना चाहिए।

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, हार्दिक पंड्या,