3 खिलाड़ी जिन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं मिलनी चाहिए थी जगह, लेकिन बीसीसीआई ने दिया एक और मौका

By Aditya tiwari On March 19th, 2022
बीसीसीआई

बीसीसीआई (BCCI) ने हाल में ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के 27 खिलाड़ियो को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है. जिसमें कुछ चौकाने वाले फैसले भी लिए हैं. जहाँ पर कुछ खिलाड़ियो को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (CENTRAL CONTRACT) नहीं मिलने पर सवाल खड़े हो रहे तो वहीं कुछ खिलाड़ियो को लिस्ट में अभी भी देखकर फैंस बीसीसीआई (BCCI) पर सवाल उठा रहे हैं.

भारतीय टीम से इन खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. लेकिन उसके बाद भी उन्हें बीसीसीआई (BCCI) ने 3 करोड़ वाले ग्रेड बी का हिस्सा बनाया हुआ है. इतना ही नहीं फैंस तो चयनकर्ताओं के सोच पर भी सवाल उठा रहे हैं. इस लेख में हमने ऐसे ही 3 खिलाड़ियो के बारे में बताया हैं, जिनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलना चाहिए था.

1- अजिंक्य रहाणे

AJINKYA RAHANE

एक समय भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) को अब टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 2 साल से अजिंक्य का बल्ला खामोश रहा था. ऑस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान सीरीज जीतने के बाद भी रहाणे अपने फॉर्म की वजह से फैंस के निशाने पर ही रहे. अब घरेलू क्रिकेट में भी उनकी फॉर्म बहुत ज्यादा शानदार नहीं नजर आ रही है.

जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि अब अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) की टीम में वापसी बेहद मुश्किल है. वो मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी (RANJI TROPHY) में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण जब ग्रेड बी में रहाणे को मौका मिला, तो बीसीसीआई (BCCI) और चयनकर्ताओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. रहाणे एक समय टीम पर बोझ बन गए  थे.

2. चेतेश्वर पुजारा

CHETESHWAR PUJARA

नंबर 3 पर लंबे समय तक चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही उन्हें राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) का उत्तराधिकारी भी कहा जाता रहा है. जिसके कारण ही पुजारा को भी टीम का दीवार कहा जाने लगा था. लेकिन पिछले 2 सालों ने उनके फॉर्म में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिला है.

जिसके कारण ही उन्हें अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से बाहर कर दिया गया है. सीनियर खिलाड़ी होने के बाद भी उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए परेशानी बन गई थी. अब घरेलू क्रिकेट में भी पुजारा का जलवा देखने को नहीं मिल रहा है. जिसके कारण जब ग्रेड बी में पुजारा को मौका मिला, तो बीसीसीआई (BCCI) और चयनकर्ताओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पुजारा की टीम में वापसी अब बेहद मुश्किल नजर आ रही है.

3. रिद्धीमान साहा

WRIDDHIMAN SAHA

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) को अब टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है. जिसके साथ ही ये संकेत भी दे दिया गया है कि उनकी वापसी अब बेहद मुश्किल है. कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने तो साहा को संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली थी. लेकिन उसके बाद भी जब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट आया तो ग्रेड सी में इस खिलाड़ी को मौका मिला है.

जहाँ पर उन्हें 1 करोड़ की धनराशि दी जाएगी. बीसीसीआई (BCCI) ने क्यों साहा को कॉन्ट्रैक्ट दिया है, ये सवाल अब हर जगह पर पूछा जा रहा है. जिसका कोई सीधा जवाब नहीं नजर आ रहा है. रिद्धीमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) का घरेलू क्रिकेट में भी कोई जलवा नहीं नजर आता है. वहीं आईपीएल (IPL) में भी वो हर मैच नहीं खेलते हुए नजर आते हैं.

Tags: चेतेश्वर पुजारा, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, रिद्धीमान साहा,