वनडे मैच में ये टीम नहीं छू पाई 3 अंको का बड़ा आकड़ा, कोई भी खिलाड़ी नहीं पार कर पाया 20 रनों का स्कोर

By Satyodaya On August 23rd, 2022
इस Team के बल्लेबाज 50 ओवर के मैच में भी नहीं बना पाए 20 रन

वनडे क्रिकेट का मतलब ही होता है। 50 ओवर का मैच पर जब दो टीमों के बीच घोर संग्राम छिड़ गया हो और एक टीम (Team) के बल्लेबाजों के लिए मात्र 20 रन बनाना भी कठिन हो। उस टीम से किसी भी बल्लेबाज ने 20 रन का आंकड़ा ही पार ना किया हो, तो उसमें नतीजा यही निकलता है कि पूरी टीम 50 ओवर भी खेल नहीं पाई। टीम के अधिकतर बल्लेबाज 20 रन तो छोड़ो 10 रन बनाने के लिए भी परेशान हो गए। इसी तरीके से गिरते पड़ते टीम ने 109 रन बनाए।

उसमें भी 10 रन अधिक से आ गए। इसका मतलब अगर देखा जाए तो टीम केवल 99 रन पर ऑल आउट हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आखिर कौन सी टीम के बारे में बात कर रहे हैं और किस मुकाबले के बारे में बात कर रहे हैं तो यह मुकाबला इंग्लैंड में खेले जाने वाले रॉयल लंदन वनडे कप का है। यहां पर 2 टीमें डर्बीशार और यॉर्कशर की टीम आमने-सामने थी। दोनों ही टीम की टक्कर में बुरा ही हाल देखने को मिला,लेकिन डर्बीशर की बल्लेबाजी के हाल बहुत ही ज्यादा बुरे थे।

किसी ने भी नहीं बना पाए 20 रन

डर्बीशर की टीम ने बैटिंग पहले की और केवल 109 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 50 ओवर के मैच में यह टीम केवल 42.4 ओवर ही खेल पाई। टीम के छह बल्लेबाज केवल 1 डिजिट में ही बाहर हो गए। डर्बीशर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्कोर 19 रहा था। बाकी 5 में से किसी ने भी 20 रन का आंकड़ा पार तक ना किया।

तो वही इस मैच में अपने 6 गेंदबाज यार्कशर की टीम ने आजमाएं, जिसमें से पांच ने दो-दो विकेट भी हासिल किए।

Read More-IND vs ZIM: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर के अहम विकेट सहित इन 3 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप

Tags: डर्बीशर, यॉर्कशर, रॉयल लंदन वनडे कप, वनडे क्रिकेट,
Exit mobile version