714 रन मात्र 40 ओवर के मुकाबले में बने तो अकेले खिलाड़ी ने बना दिए 508 रन, तोड़ दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के एक खिलाड़ी ने शानदार गेम खेला है। 13 साल का ये बल्लेबाज अपनी पारी के कारण सबकी नजरों में आ गया है। महाराष्ट्र के 13 साल के बल्लेबाज यश चावडे ने 40 ओवर के मैच में 508 रन की नाबाद पारी खेली है। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
यश चावडे ने 40 ओवर में खेली शानदार पारी
मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में सिद्धेश्वर विद्यालय और सरस्वती विद्यालय के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट में सरस्वती विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 714 रन का स्कोर बनाया। सरस्वती स्कूल की तरफ से टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यश चावडे ने 508 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली, जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है लेकिन आपको बता दें कि सिद्धेश्वर विद्यालय की टीम महज 5 ओवर में 9 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरह 714 रन बनाकर सरस्वती विद्यालय ने यह मैच 705 रनों से जीत लिया।
यश चावडे ने 500 से ज्यादा रन किए अपने नाम
मुंबई के यश चावडे ने स्कूल के टूर्नामेंट में शानदार पारी खेली जो श्रीलंका के खिलाड़ी के बराबर है। इस लेवल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा के पास है जिन्होंने 553 रनों की पारी खेली थी। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने शानदार पारी खेली थी। इसमें प्रणव धनवड़े का नाम है, जिन्होंने 1009 रनों की पारी खेली थी। वहीं, प्रियांशु मोलिया ने 556 रन और टीम इंडिया में जगह बना चुके स्टॉर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 546 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डाडी हावेवाला ने 515 रनों की पारी खेली थी।
आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों ने ये शानदार आंकड़े एक दिन से ज्यादा दिनों मैच खेल अपने नाम किए थे, लेकिन यश चावडे ने तो एक दिन में ही अपने नाम 500 से ज्यादा रन कर लिए हैं जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
Tags: मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट, यश चावडे,