Bangladesh के खिलाफ जिंबाब्वे की टीम ने मैच जीतकर 9 साल बाद कर दिखाया ऐसा कारनामा, इन दो खिलाड़ियों ने बरसाए रन

By Satyodaya On August 6th, 2022
Bangladesh के खिलाफ जिंबाब्वे की टीम ने मैच जीतकर 9 साल बाद कर दिखाया ऐसा कारनामा, इन दो खिलाड़ियों ने बरसाए रन

शुक्रवार को बांग्लादेश (Bangladesh) और जिंबाब्वे के खिलाफ खेला गया सीरीज का पहला मैच जिंबाब्वे की टीम ने अपने नाम कर लिया है। जिंबाब्वे की टीम ने बेहतरीन जीत हासिल कर ली है। इस दौरान जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट में 9 साल बाद जिंबाब्वे की टीम ने बांग्लादेश पर पहली जीत हासिल की है। हालांकि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

वही आपको बताते हैं बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया काफी अच्छा टारगेट दिया था लेकिन फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिस पर पहले बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया कप्तान तमीम इकबाल ने 62 रन बनाए वहीं लिटन दास ने 81 रन बनाए और अनामुल ने 73 रन बनाकर आउट हो गए।

इतना ही नहीं मुश्फिकुर रहीम ने 52 रनों की अर्धशतक पारी खेली। इस दौरान बांग्लादेश की टीम ने जिंबाब्वे की टीम को 304 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहाँ कुछ खिलाड़ियों ने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया तो कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके मैच को जिताया है।

इन दो खिलाड़ियों ने जिताया

आपको बता दें जिंबाब्वे की टीम की तरफ से मैच जिताने का सारा श्रेय इनोसेंट और सिकंदर राजा को जाता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दरअसल शुरुआती प्रदर्शन जिंबाब्वे का कुछ खास नहीं रहा।कप्तान रेजिस चकबवा और तरसाई मुसकंडा ने बेहद ही घटिया प्रदर्शन किया और दो विकेट चले गए।

वहीं तीसरा विकेट वेस्ली मेधेवेरे का चला गया। हालांकि 4 विकेट गंवाकर सिकंदर राजा और इनोसेंट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया इनोसेंट ने 110 रनों की नाबाद पारी खेली तो वही सिकंदरा जाने 135 रनों की नाबाद पारी खेली बेहतरीन जीत दिलाई इस दौरान सिकंदर ने 8 चौके और 6 छक्के जड़े वही इनोसेंट ने 11 चौके और दो छक्के जड़े। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में जिंबाब्वे की पहली भी जीत है। इससे पहले 2013 में उन्हें हरा दिया गया था। बांग्लादेश के खिलाफ 19 वनडे मैच हारे हैं।

Read More-विराट कोहली से कप्तानी क्यों बीसीसीआई ने लिया था अब हुआ साफ, BCCI के कोषाध्यक्ष ने कर दिया खुलासा

Tags: जिंबाब्वे टीम, बांग्लादेश,
Exit mobile version