BAN vs NED : टी20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश का पहला मुकाबला नीदरलैंड से सोमवार को, जानें कब कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

BAN vs NED : टी20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश का पहला मुकाबला नीदरलैंड से सोमवार को, जानें कब कहां और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

टी20 वर्ल्डकप 2022 (T20 WORLD CUP) के 17वें मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सामना नीदरलैंड (BAN vs NED) से होने को है। स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) की कप्तानी में नीदरलैंड ने पहले राउंड में नामीबिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को हराकर सुपर-12 में अपनी जगह बनाई है। वहीं शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई में बांग्लादेश इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला मजेदार होने की भरपूर उम्मीद है ,तो आइए जानते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच मैच कब खेला जाएगा?

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच यह मैच 24 अक्टूबर, सोमवार को खेला जाएगा।

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच कौन से मैदान पर खेला जाएगा?

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच यह मैच बेलेरिव ओवल, होबार्ट स्टेडियम (Bellerive Oval, Hobart) में खेला जाएगा।

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच किस समय शुरू होगा?

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड मैच लाइव कहां देख सकते हैं?

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

बांग्लादेश बलैंड मैच ओटीटी पर कहां देख सकते हैं?

बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

BAN vs NED : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI – मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, नजुमुल शनातो, सौम्य सरकार, नूरुल हसन, शाकिब अल हसन, यासिर खान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोट हुसैन।

नीदरलैंड की प्लेइंग XI – मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कॉपर, स्कॉट एडवर्ड्स, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।