BAN vs AFG: एशिया कप में अफगानिस्तान से लोहा लेगी बांग्लादेश, शाकिब अल हसन देंगे अपने इस प्लेइंग XI को मौका

By Akash Ranjan On August 30th, 2022

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अपने पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान टीम मंगलवार को बांग्लादेश (BAN vs AFG) से भिड़ेगी। अफगान टीम ने सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली टीम कुछ समय से टी20 क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है।

इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप में वो बेहतर प्रदर्शन कर जीत से अभियान का आगाज करेगी। लेकिन अफगान टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को कमाल करना होगा। ऐसे में आइये जानते है बांग्लादेश टीम की प्लेइंग XI क्या हो सकती है।

एशिया कप में बांग्लादेश टीम की राह मुश्किल

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम के लिए T20 क्रिकेट में अभीतक 2022 बेहद निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक सीरीज गंवाने के बाद टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। लेकिन अफगान टीम के प्रदर्शन को देखकर ये कहना गलता नहीं होगा कि बांग्लादेश टीम को जीत के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।

बता दें कि, शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली टीम के बड़े खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है। महामदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम और शाकिब एक साथ प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। बल्लेबाज बार-बार फेल हो रहे हैं जबकि गेंदबाजों के कंधों पर पूरे मुकाबले का दारोमदार आ जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश चाहेगा कि उसके सीनियर खिलाड़ी आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन करे।

एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की प्लेइंग XI

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, सब्बीर रहमान, अनामुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, एबादोट हुसैन।

Tags: एशिया कप 2022, बांग्लादेश की प्लेइंग XI, शाकिब अल हसन,