इन 5 दिग्गजों ने बताया बाबर आज़म और स्टीव स्मिथ को विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल हैं बड़े खिलाड़ी

क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के बिच तुलना होते हुए अक्सर देखा जाता है। जब टीमों के प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो तो उनको अन्य खिलाडियों से तुलना करते हुए देखा जाता है। हालाँकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। मौजूदा दौर में जब बेस्ट खिलाड़ियों की बात होती है तो सभी फैब-4 का नाम लेते हैं। उनमें भारत के कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। अब ये लिस्ट फैब-4 से फैब-5 हो गया है।
इसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम जुड़ गया है। लोग बाबर की तुलना कोहली से करते हैं।तो कभी स्टीव स्मिथ की तुलना करते हैं। इनमे कुछ खिलाड़ी अब विराट को बेहतर मानते हैं। लेकिन कुछ ऐसे दिग्गज भी मौजूद हैं जो बाबर आजम और स्मिथ को विराट से बेहतर प्लेयर के तौर पर देखते हैं। आज हम आपको उन 5 क्रिकेटर के बारें में बताएँगे। जिन्होंने बाबर आजम और स्टीव स्मिथ को विराट कोहली से बेहतर बताया है।
1. आदिल राशिद

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद (Adil Rashid ) से एक इन्टरव्यू के दौरान पूछा गया की विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन सा बल्लेबाज बेहतर नजर आता है। उन्होंने बाबर आज़म का नाम लेते हुए उन्हें बेहतर बताया। उनके इस जवाब ने सबको चौंका दिया था। आदिल राशिद ने इन्टरव्यू में कहा की
“मौजूदा समय के फॉर्म को नजर में रखे तो बाबर आजम विराट कोहली से बेहतर नजर आते हैं. दोनों ही बहुत दिग्गज खिलाड़ी हैं. लेकिन बाबर आजम का मौजूदा फॉर्म बहुत ही शानदार नजर आता है. जिसके कारण फ़िलहाल वो बेहतर हैं.”
राशिद ने हालाँकि विराट कोहली की भी जमकर तारीफ किया है. लेकिन बाबर को बेहतर बताने में उन्होने समय नहीं लिया. हालाँकि मौजूदा समय में ख़राब फॉर्म से जूझते हुए नजर आते हैं। वही बाबर आज़म का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिलता है।
2. सक़लैन मुश्ताक

पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज सक़लैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हे लगता है की बाबर आज़म विराट कोहली से ज्यादा शानदार प्लेयर हैं। उन्होंने भी विराट कोहली और बाबर आजम के तुलना वाले सवाल का जवाब देते हुए सभी फैन्स को चौका दिया। सक़लैन मुश्ताक से जब ये सवाल आया तो पहले उन्होंने कहा की
“दोनों के बीच तुलना करना बहुत मुश्किल है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं. लेकिन सक़लैन मुश्ताक ने बताया की बाबर आजम कूल रहकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. जो उन्हें विराट कोहली से आगे ले जाती है.”
मुश्ताक ने कहा विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाज हैं। जो कभी-कभी उनके लिए गलत हो जाता है। बाबर की कूल छवि उन्हें भविष्य में और ज्यादा बड़ा खिलाड़ी बना सकती है। हालाँकि सक़लैन मुश्ताक के इस बयान के बाद बहुत ज्यादा सवाल उठे थे।
3. रमीज राजा

एक और पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज़ रजा (Ramiz raja) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है , उन्होंने भी विराट कोहली और बाबर आजम के तुलना वाले सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान के बाबर आजम को प्रतिभा के हिसाब से कोहली को बेहतर बताया था। रमीज रजा ने इस तुलना पर बोलते हुए कहा की
“रिकॉर्ड को देखें तो विराट कोहली बेहतर नजर आते हैं। लेकिन यदि उसके साथ ही प्रतिभा को नजर में रखें तो बाबर आजम और बेहतर नजर आते हैं। भविष्य में वो कोहली से बहुत आगे नजर आ सकते हैं। “
रजा ने हालाँकि विराट कोहली को बहुत बेहतर बताया है। लेकिन बाबर आजम में वो दम उन्हें नजर आता है। जहाँ पर वो कोहली को पीछे छोड़कर आगे निकलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें रमीज़ रजा खुद कोहली के फैंस में से एक है लेकिन इस तुलना पर उनका समर्थन बाबर आज़म को मिला।
4. आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया टीम के मौजूदा सीमित ओवर कप्तान आरोन फिंच (Aaron finch) का नाम भी इस लिस्ट में नजर आता है. जब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच तुलना की बात होती है तो आरोन फिंच ने अपने साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को इस रेस में आगे बढ़ता हुआ बताया है. आरोन फिंच से जब स्टीव स्मिथ और कोहली के बीच तुलना की बात हुई तो उन्होंने कहा की
“जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है तो स्मिथ जैसा कोई और नहीं नजर आता है. वो सभी के बहुत ज्यादा आगे नजर आते हैं. लेकिन उन्होंने साथ ही सीमित ओवर क्रिकेट में विराट को आगे बताया था.”
फिंच ने स्टीव स्मिथ के खेल को बहुत बेहतर बताया है. उनके अनुसार स्मिथ स्विंग के परिस्थितियों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. हालाँकि सीमित ओवर क्रिकेट में उन्होंने विराट कोहली को बहुत बड़ा किंग बताया है. जो सर्वश्रेष्ठ की जंग चल रही है.
5. ब्रेट ली

एक और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली (Brett Lee) भी इन दिग्गजों में शामिल हैं जिसने स्मिथ को विराट से बेहतर प्लेयर बताया है। दरअसल जब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच तुलना का सवाल इस पूर्व ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज से पूछा गया तो उन्होंने फ़ौरन ही ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम लिया. ब्रेट ली ने इस तुलना पर बोलते हुए कहा की
“वो स्टीव स्मिथ को बेहतर बल्लेबाज मानते हैं, विराट कोहली के मुकाबले में. ऐसा इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि उन्होंने बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में वापसी किया और मजबूत टीमों के खिलाफ रन भी जमकर बनाया.”
ली ने इस मुकाबले में स्थिति को सँभालते हुए स्मिथ को कोहली से बेहतर तो बताया लेकिनं उसके साथ ही तीनो फ़ॉर्मेट की चर्चा में कोहली को बड़ा खिलाड़ी भी बता डाला है। गौरतलब है की विराट कोहली लम्बे समय से अपने ख़राब फॉर्म की वजह से जूझ रहे हैं। जिस कारण लोग इस प्रकार की टिप्पड़ी कर रहे।
Tags: आरोन फिंच, बाबर आजम, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ,