बाबर आजम और विराट कोहली ने नेट्स में एक साथ जमकर अभ्यास कर बहाया पसीना और मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On October 18th, 2022
बाबर आजम और विराट कोहली ने नेट्स में एक साथ जमकर अभ्यास कर बहाया पसीना और मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से पहले सुपर-12 की टीमें वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। 17 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आयी। भारत ने आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) को 6 रनों से तो पाकिस्तान को इंग्लैंड (ENGLAND) से 6 विकटों से हार का सामना करना पड़ा हैं।

भारत के वॉर्मअप मैच के खत्म होने के बाद विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नेट्स में अभ्यास करने चले गए। फिर बाबर आजम (BABAR AZAM) ने भी नेट्स में उनको जॉइन कर लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

बाबर और विराट ने एक साथ किया अभ्यास

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और बाबर आजम वो दो खिलाड़ी हैं जिन पर पूरे टी20 वर्ल्ड कप में सबकी नजर रहने वाली हैं। दोनों ही अपने टीम के लिए सबसे अहम बल्लेबाज हैं। उम्मीद रहेगी की दोनो के लिए टूर्नामेंट अच्छा साबित हो। विराट कोहली आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच का हिस्सा थे लेकिवन वह सिर्फ 19 रन बनाकर ही आऊट हो गए।

बाबर आजम (BABAR AZAM) आज पाकिस्तान के वॉर्मअप मैच का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आए थे। विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच के बाद नेट्स में अभ्यास करने के लिए चले गए थे। हैरान करने वाली बात यह थी कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भी वहां विराट के साथ अभ्यास करने लगे।

बाबर के साथ मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) भी वहां मौजूद थे। पत्रकार विमल कुमार की रिपोर्ट के अनुसार बाबर और विराट कोहली ने एक साथ नेट्स में अभ्यास किया जिसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

यहां देखें वीडियो-

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,
Exit mobile version