मैच जीतने की खुशी में Babar Azam ने कर दी बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

By Satyodaya On August 23rd, 2022
मैच जीतने की खुशी में Babar Azam ने कर दी बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान में वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है फिलहाल रविवार को खेले गए आखिरी मैच में जीत के लिए पाकिस्तान को विरोधी टीम ने नाको चने चबवा दिए। नीदरलैंड जो कि मेजबान टीम थी,उसे पाकिस्तान ने कड़ी चुनौती दी और 9 रनों से हराया। इस मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने एक ऐसी गलती कर दी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनका मजाक ही उड़ा रहे हैं। असल में मैच के बाद बाबर आजम ने नीदरलैंड स्कॉटलैंड बता डाला अब आजम का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

सामने आ गई बड़ी गलती

आजम ने मैच के बाद विरोधी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की ,पर उन्होंने टीम का नाम ही गलत ले डाला। वह बोले कि हमने अपनी बेंच ताकत का प्रयोग पूरा पूरा किया। शुरुआत में गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं बैठ रही थी। हमने पहली पारी में थोड़े रन बनाए, लेकिन पूरा श्रेय स्कॉटलैंड पर गेंदबाजों को देना पड़ेगा, जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम जीत गए उनका यह स्टेटमेंट अब हंसी का पात्र बन गया।

शतक से चूक गए आजम

https://youtu.be/lv777VDXlgM

बता दें कि तीसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज बहुत ही मुश्किल में दिखाई दिए। शफीक ने 5 गेंद में 2 रन ही बनाए, तो वहीं फकर जमां ने 45 गेंदों में 26 रन बनाकर बढ़िया स्कोर दिया। आजम ने हमेशा की तरह ही मोर्चा संभाला और 125 गेंदों में 91 रन बना डाले। आर्यन दत्त ने पहले ही गेंद पर कैच लपक बाबर को शतक जड़ने से रोक डाला। पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवर भी नहीं खेले और 206 रन पर ही ढेर हो गई।

तो वहीं अगर नीदरलैंड के बारे में बात करें तो यह मैच बहुत ही रोमांचक हो गया था मिडिल ऑर्डर में टॉम कपूर ने बेहतरीन हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और नीदरलैंड को 197 रनों पर ढेर कर दिया। ज्ञात हो कि वनडे सीरीज में बाबर आजम ने सबसे अधिक रन बनाए। उनके बल्ले से 74 की औसत से 222 रन निकल चुके हैं टॉम कपूर ने भी 193 रन बनाए हैं । फकर जमां की बात करें तो 46 की औसत से उन्होंने 138 रन बनाए।

Read More-IND vs ZIM: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर के अहम विकेट सहित इन 3 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप

Tags: नीदरलैंड, पाकिस्तान, बाबर आजम, स्कॉटलैंड,
Exit mobile version