SL vs PAK: “हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही”- श्रीलंका से करारी हार के बाद इन पर फूटा बाबर आजम का गुस्सा, फाइनल को लेकर भी साफ की मंशा

By Twinkle Chaturvedi On September 10th, 2022
बाबर आजम

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जा रहा था। यह मैच फाइनल से पहले का एक फाइनल ही था। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 121 रन ही बना पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने पाथुम निशांका के 55 रनों की नाबाद पारी के चलते 5 विकेट से जीत प्राप्त कर ली हैं। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम पूरे सुपर-4 स्टेज में अजेय रही हैं। पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

श्रीलंका के खिलाफ करारी हार के बाद बाबर आजम का बयान

आज पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान बुरी तरह पिच गई। टीम आज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। श्रीलंकाई टीम को लक्ष्य तक रोकने के लिए गेंदबाजों द्वारा थोड़ी मेहनत देखने को मिली। लेकिन क्रिज पर सेट बल्लेबाज पाथुम निशांका ने टीम को जीत दिलवा ही दी। पाकिस्तान के हार के बाद कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“हमने दोनों मैचों में अच्छा खेला, लेकिन बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। लेकिन निश्चित रूप से हमारे तेज गेंदबाजों से प्रभावित होकर पाकिस्तान ने हमेशा अच्छे तेज गेंदबाज पैदा किए हैं – हसन ने जिस तरह से वापसी की वह अच्छी थी। यह निश्चित रूप से एक अच्छा सीखने का अनुभव था, हम वापस बैठेंगे और इस खेल का विश्लेषण करेंगे, और देखेंगे कि हम रविवार के लिए कहां सुधार कर सकते हैं।”

बाबर आजम का फॉर्म पाकिस्तान के लिए बन रही मुसीबत

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM)ने आज पहले मैचों के मुकाबले थोड़ी रनों वाली पारी जरूर खेली। लेकिन वह पारी काफी ज्यादा धीमी थी। जो टीम को कुछ भी नहीं दे पायी। बाबर आजम आज 29 गेंदों पर 30 रन बना पाए। पाकिस्तान अब 11 सितंबर को सीधा फाइनल खेलेगी। आज टीम की बल्लेबाजी जिस तरह से बिखरते हुए नजर आयी हैं। वह बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं।

फाइनल में अपनी टीम को आगे रखने के लिए कप्तान बाबर आजम का चलना बेहद जरूरी हैं। आज रिजवान भी नहीं चले। दोनों बल्लेबाजों के ठप होने से टीम भी ठप होती नजर आयी। अगर फाइनल में टीम की यही हाल रहा तो यह पाकिस्तान के सबसे बड़ी मुसीबत बन सकती हैं। बाबर आजम को कैसे भी कैसे करके अपने फॉर्म को तलाश करना ही होगा।

Tags: एशिया कप 2022, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,