ICC की ताज़ा रैंकिंग में Babar Azam हुए पीछे, रिजवान ने दी अपने कप्तान को मात, भारतीय टीम के खिलाड़ी को नुकसान

By Satyodaya On September 7th, 2022
ICC की ताज़ा रैंकिंग में Babar Azam हुए पीछे,रिजवान ने दी पाक टीम के कप्तान को मात, भारतीय टीम का केवल एक खिलाड़ी Top 10 में शामिल

आईसीसी की ताजा t20 रैंकिंग बदलाव हो गया है। ज्ञात हो कि सफेद गेम की रैंकिंग यानी टी20 और वनडे दोनों में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पहले पायदान पर थे, लेकिन T20 रैंकिंग में चेंजमेंट हुआ। एक रैंकिंग में बाबर आजम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को बाबर आजम की जगह मिल गई है।

बल्लेबाज रैंकिग में हुआ बदलाव

कप्तान बाबर आजम बीते समय के t20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। फिलहाल रविवार को दूसरे राउंड 2 के मुकाबले के बाद उन्हीं के साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने उनको पीछे कर दिया। ज्ञात हो कि भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने बढ़िया बल्लेबाजी की और 51 गेंद में छह चौके और दो छक्के जड़े, जिसकी मदद से उन्होंने 71 रन बनाए।

रिजवान का बढ़िया प्रदर्शन

अब तक इस टूर्नामेंट में जितने भी मुकाबले हुए उसमें रिजवान का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। उनके बल्ले से अभी तक 43(42), 78(47) और 71(51) रन बनाए हैं तो वहीं बाबर आजम इस टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी के शिकार हुए। जिस वजह से t20 रैंकिंग में उनको नुकसान हो गया,तो वहीं उनकी जगह मोहम्मद रिजवान ने ले ली।

Read More-Ravindra Jadeja के घुटने की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट करके दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

Tags: आईसीसी, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान,