IPL 2022: आवेश खान और वेंकटेश अय्यर का यह डांस वाला वीडियो कर देगा आपको हैरान, कई बॉलीवुड सुपरस्टार से भी कर रहे हैं बेहतर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू होने से पहले ही इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। एक बार फिर से आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) की जोड़ी ने एक वीडियो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं इस बार किस गाने पर थिरके हैं आवेश व वेंकटेश…..
इस गाने पर थिरक रहे हैं आवेश खान व वेंकटेश अय्यर
आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रहने वाले हैं। दाेनाें खिलाड़ी कुछ न कुछ नया करके अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार दोनों खिलाड़ियों ने नए फेमस गाने ‘अरबिक कुथू’ पर डांस किया है।
यह गाना फिल्म स्टार विजय की आने वाली फिल्म ‘बीस्ट’ का है। मौजूदा समय में इस गाने ने खूब धूम मचाई है। वेंकटेश अय्यर ने इस गाने के बारे में लिखा है कि पहली ही बार में सही कर डाला। इससे पूर्व भी दोनों खिलाड़ियों ने ‘हरि संधू’ के एक गाने का वीडियो अपने फैंस के लिए अपलोड किया था। यह दोनों खिलाड़ियों का सयुंक्त रूप से डांस का दूसरा वीडियो है।
आईपीएल 2022 में 18 करोड़ रुपए है दोनोंं खिलाड़ियाें की कीमत
आवेश खान (AVESH KHAN) और वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) दोनों आईपीएल 2022 का हिस्सा है। आवेश खान (AVESH KHAN) ने तो इतिहास दर्ज किया है। मेगा नीलामी में लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने उनको 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को केकेआर (KKR) ने 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
वेंकटेश ने पिछले साल न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के खिलाफ टी20 मैच में डैब्यू किया था। वेंकटेश ने आइपीएल में 10 मैच में 370 रन बनाए हैं, इसमें चार अर्द्वशतक भी शामिल हैं। आवेश खान (AVESH KHAN) ने एक मीडिया चैनल को बताया है कि यह वीडियो ईशान किशन व हरप्रीत बरार की मदद से बनाया है।