IND vs SA: चौथे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर आवेश खान ने टी-20 विश्व कप के लिए पेश कर दी हैं अपनी दावेदारी

भारतीय टीम और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। आज के मैच में आवेश खान (AVESH KHAN) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मैच जीतवा दिया हैं। आज सीरीज का चौथा मैच 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए।
भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफ्रीकी टीम 87 रन पर ऑल आऊट हो गयी। भारत ने 82 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।
आवेश खान ने जलवा बिखेर टी-20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की की
भारत (INDIA) आज साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही थी। जिसे भारत ने 82 रनों से जीत लिया हैं। आज के मैच में आवेश खान (AVESH KHAN) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए, सीरीज के पिछले कुछ मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन आज आवेश खान ने यह साबित कर दिया हैं कि वो क्यों भारत के प्लेइंग 11 में रहना डिजर्व करते हैं।
आवेश खान ने आज के मैच में क्या कमाल का कमबैक किया हैं। आज आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए हैं। अपनी टीम के लिए आवेश ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए जिसने भारत (INDIA) को मैच में मजबूती दी और यहीं विकटें भारत के जीत का कारण भी बन गई। आवेश खान ने अपने आज के प्रदर्शन से भारत के स्थाई प्लेइंग इलेवन और आगामी विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए दावेदारी पेश कर दी हैं।
चौथे टी-20 मैच में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजकोट में खेल रही थी। भारत के पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ शुरूआती झटकों से गुजरना पड़ा। लेकिन बाद में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के 55 और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के 47 रनों की मदद से 170 रनों का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दिया। आज दूसरी पारी में भारत शानदार गेंदबाजी करती हुई नजर आयी।
हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), युजवेंद्र चहल, आवेश खान (AVESH KHAN) और भारत के सभी गेंदबाजों की खूबसूरत गेंदबाजी ने दर्शकों का दिल ही जीत लिया। चहल ने आज 4 ओवर में 2 विकेट, हर्षल पटेल ने 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट और आवेश खान ने 4 विकेट प्राप्त कर सफलता प्राप्त की हैं। भारत के गेंदबाजों की मदद से आज भारत ने 82 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं और अब सीरीज में 2-2 के बराबरी कर ली हैं।
Tags: आवेश खान, ऋषभ पंत, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल,