टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज यानी 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना कर मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। वही इस जीत के बाद कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) ने बड़ा बयान दिया है।
ऑस्ट्रेलिआई कप्तान आरोन फिंच का बयान
ऑस्ट्रेलिआई कप्तान आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘
‘परिणाम से बहुत खुश हूं लेकिन मेरी पारी असामान्य और खराब थी। मैं गेंद को हिट नहीं कर पा रहा था। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी में रवैया अपनाया वह अच्छा था। अच्छा होता अगर मैं शुरू में ही आक्रामक होकर खेलता और लक्ष्य को आसान बनाता लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छी बल्लेबाजी की और हमारी गेंदबाजी भी अच्छी रही।’’
मार्कस स्टोइनिस की ताबड़तोड़ पारी ने दिलाई जीत
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 158 रनों का लक्ष्य इतने ओवर में 7 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ टीम को मैच जितवाया। स्टोइनिस ने महज़ 18 गेंदों में इतने रनों की एक नाबाद विस्फोटक पारी खेली।
जिसमें मार्क्स के बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के देखने को मिले। वहीं इस आतिशी पारी के दौरान स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट 327.78 का था। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी 23 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली। हालांकि कप्तान एरॉन फिंच 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि वह पिच पर काफी संघर्ष करते हुए नज़र आए.बहरहाल, श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा, चमीका करुणारत्ने और धनंजय डे सिल्वा ने 1-1 विकेट झटका।

