टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) सुपर-12 का पहला मुकाबला आज गत वर्ष की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की ओर से उनके सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (Devon Conway) ने कमाल की पारी खेली।
उन्होंने 58 गेंद पर 92 रन बनाए। वही न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खो कर 200 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.1 ओवर में महज 111 रन बना कर ऑल आउट हो गए। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने इस मैच को 89 रन से जीत लिया है।
पैट कमिंस की चाल पर भारी पड़ी डेवॉन कॉन्वे की चाल
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने डेवॉन कॉन्वे की चाल पर अपनी चाल चली लेकिन कॉन्वे ने उस पर दूसरी चाल चल दी। ओवर की दूसरी गेंद थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉन्वे जल्दी पोजीशन में थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह गेंद को फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करेंगे। गेंदबाज ने इस पहचान लिया।
पैट कमिंस ने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंका, काफी बाहर। कमिंस की सोच अच्छी थी। ऐसे में बल्लेबाज का शॉट खराब हो जाता। लेकिन यहीं पर कॉन्वे ने समझदारी दिखाई। उन्होंने उसी पोजिशन से गेंद पर बल्ला अड़ा दिया। उन्होंने गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला। इस शॉट की टाइमिंग इतनी अच्छी थी कि ग्लेन मैक्सवेल जैसा तेज-तर्रार फील्डर भी गेंद को डाइव लगाने के बाद भी नहीं रोक पाए।
यहाँ देखें वीडियो
View this post on Instagram
