AUS vs NZ: सुपर-12 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की निकाली हवा, 89 रनो से दर्ज़ की बड़ी जीत! सैंटनर और डेवॉन कॉन्वे बने जीत के हीरो

AUS vs NZ : सुपर-12 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की निकाली हवा, 89 रनो से दर्ज़ की बड़ी जीत! सेंटनर और डेवोन कॉनवे बने जीत के हीरो

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) सुपर-12 का पहला मुकाबला आज गत वर्ष की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था।

वही न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खो कर 200 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.1 ओवर में महज 111 रन बना कर ऑल आउट हो गए। जिस वजह से न्यूजीलैंड ने इस मैच को 89 रन से जीत लिया है।

न्यूजीलैंड की पारी, 20 ओवर में 200/3

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। कीवी टीम के लिए ओपनर डेवॉन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। कॉन्वे के अलावा फिन एलन 16 गेंद पर 42 और जेम्स नीशम ने 13 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 और ग्लेन फिलिप्स ने 12 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो और एडम जम्पा ने एक विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, 17.1 ओवर में 111

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप दो विकेट गिर जल्दी गवां दिए। कप्तान एरोन फिंच 13 और डेविड वॉर्नर पांच रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 37 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बाद मिशेल मार्श भी 16 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मैदान पर आये मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद महज़ 82 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिर गए। मैथ्यू वेड दो रन और टिम डेविड 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने मोर्चा ज़रूर संभाला। लेकिन ये दोनों भी ऑस्ट्रेलिया की नैया को पार नहीं लगा सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 111 रन पर ऑल आउट हो गई।