AUS vs IRE : “हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन…”, कप्तानी पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद एरोन फ़िच ने दिया बड़ा बयान

By Akash Ranjan On October 31st, 2022
AUS vs IRE : "हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन...", आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद एरोन फ़िच ने दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (AUS vs IRE) का मुकाबला खेला गया। आयरलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर के आई थी। वही ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबले को बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आए थी। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया थ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 42 रनो से मैच जीत लिया। वही इस जीत में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फ़िच (Aaron Finch) ने अहम् भूमिका निभाई जिस वजह से उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच एरोन फ़िच

एरोन फ़िच को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि,

“यह विकेट कहीं से भी आसान नहीं थी। हमें लगा था कि यह आसान होगी लेकिन हम ग़लत थे। आयरलैंड की टीम ने बढ़िया गेंदबाज़ी की। इसी कारण से लय में आना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। टी20 हमेशा से ही एक रिस्क वाला फ़ॉर्मेंट है। कभी-कभी यह आपके पक्ष में आता है और कभी-भी आपको सफलता नहीं मिलती। मेरे हैमस्ट्रिंग में थोड़ी समस्या है। कल इसका स्कैन भी करवाया जाएगा।”

एरोन फिंच ने खेली कप्तानी पारी

पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे ओवर में ही तूफानी ओपनर डेविड वॉर्नर का विकेट खो दिया। वार्नर के विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और एरोन फिंच ने 52 रनों की पार्टनरशीप की और टीम के स्कोर को आगे ले गए। वहीं बाद में मार्श और उनके बाद उतरे ग्लेन मेक्सवेल भी आउट हो गए लेकिन एरोन फिंच ने पारी को संभाले रखा। फिंच भी 17वें ओवर में 63 रन बनाकर आउट हो गए।

Tags: एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्डकप,