AUS vs ENG: ‘मैंने पहली बार इस स्टेडियम को इतना…’ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का हाल देख कर चौकें ऑस्ट्रेलिआई कप्तान एरोन फिंच, दिया बड़ा बयानं

ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर आज यानी 28 अक्टूबर का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच होना था। लेकिन तेज बारिश के बाद मैच समय पर शुरू नहीं हुआ, 3 बार पिच इंस्पेक्शन का समय आया लेकिन बारिश कभी जाती तो कभी लौट आती। भारतीय समयनुसार 3 बजाकर 20 मिनट पर तय हुआ कि मैच खेला नहीं जाएगा।

बिना गेंद डाले मैच को रद्द करना पड़ा। जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है। ऐसे में अब ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है। वहीं मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) बहुत निराश नज़र आए और उन्होंने मैच को लेकर अपनी बात रखी है।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला रद्द

बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं। ऐसे में अब ग्रुप-वन में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है।

न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में तीन अंक के साथ टॉप पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक और ऑस्ट्रेलिया से बेहतर नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी तीन मैचों में तीन अंक हैं।

न्यूजीलैंड को अगला मैच 29 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड की टीम जीती तो पहले स्थान पर बनी रहेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच 31 अक्तूबर को आयरलैंड, अफगानिस्तान को अगला मैच एक नवंबर को श्रीलंका, इंग्लैंड को अगला मैच एक नवंबर को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

मैच रद्द होने के बाद आरोन फिंच का बयान

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा,

‘मैंने पहली बार इस स्टेडियम को इतना अधिक गीला देखा। रन अप और अंदर के सर्कल को लेकर असली मसला था। यह क्षेत्र काफी गीले थे। खिलाड़ियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण थी। हमने देखा था कि जिम्बाब्वे का एक खिलाड़ी किस तरह से फिसल गया था।’

कोविड-19 से संक्रमित मैथ्यू वेड की स्थिति के बारे में फिंच ने कहा,

‘आज अगर मैच होता तो वह प्लेइंग इलेवन में होता। उसे थोड़े लक्षण थे लेकिन खेलने के लिए फिट था।’