ASIA CUP 2022: एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम की हो चुकी हैं घोषणा, अब इस दिन हो जाएगी भारतीय टीम की घोषणा, जानें तारीख

By Twinkle Chaturvedi On August 5th, 2022
ASIA CUP 2022: एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम की हो चुकी हैं घोषणा, अब इस दिन हो जाएगी भारतीय टीम की घोषणा, जानें तारीख

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं।

पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप 2022 के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं। वहीं भारतीय टीम ने अब तक की टीम की घोषणा नहीं की हैं। बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही टीम की घोषणा करने वाली हैं, आइए आपको बताते हैं, कि कब टीम की घोषणा होगी-

8 अगस्त को हो सकती हैं टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) द्वारा अब तक एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के लिए टीम की घोषणा नहीं की गई हैं। एशिया कप के बाद भारत साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ भारत में ही वनडे और टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। इसके बाद सीधा टीम टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) के लिए आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) रवाना हो जाएगी। ऐसा कहा जा रहा हैं कि एशिया कप की टीम ही टी20 विश्व कप भी खेलती नजर आएगी।

भारतीय टीम के ऊपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एशिया कप 2022 के लिए टीम के ऐलान करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त हैं, तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस दिन टीम का ऐलान कर सकती हैं। भारत अभी वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ टी20 सीरीज खेल रही हैं , जिसका आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद ही बीसीसीआई एशिया कप के लिए टीम की घोषणा करती नजर आ सकती हैं।

वर्चअल बैठक से शुरू हो चुका हैं एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन

एशिया कप 2022 के लिए टीम के ऐलान का इंतजार भारतीय फैंस काफी समय से कर रहे हैं। एशिया कप में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) वापसी करते नजर आएंगे। साथ ही में अर्शदीप (ARSHDEEP SINGH) जिन्होने डेब्यू करते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया हैं, उनके भी शामिल होने की खबर आ रही हैं। केल राहुल (KL RAHUL) के खेलने के ऊपर अभी भी संशय बना हुआ हैं। हाल ही में बीसीसीआई अधिकारी ने एशिया कप के टीम चयन को लेकर एक बयान दिया है।

इनसाइडस्पोर्ट को दिए गए बयान में बीसीसीआई (BCCI) अधिकारी ने कहा हैं कि-

“वर्चअल बैठक के जरिए कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा चयनकर्ताओं के साथ जुडेंगे जिससे टीम का चयन किया जाएगा।चयनकर्ता वर्चअल बैठक के माध्यम से टीम का चयन कर रहे हैं। लेकिन इस बारे वे मिलेंगे और एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे। हमें विश्वास हैं कि केएल राहुल इस आयोजन से पहले ठीक हो जाएंगे। टीम को अपने बेहतरीन खिलाड़ियों की जरूरत हैं। “

Tags: एशिया कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,
Exit mobile version