ASIA CUP, AFG vs SL: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को धूल चटकाकर सुपर-4 में मजबूत की स्थिति, अफगानी टीम की अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By Twinkle Chaturvedi On September 4th, 2022
ASIA CUP, AFG vs SL: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को धूल चटकाकर सुपर-4 में मजबूत की स्थिति, अफगानी टीम की अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर-4 का पहला महामुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 3 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था। श्रीलंकाई टीम ने लक्ष्य को हासिल करते हुए 4 विकटों की शानदार जीत प्राप्त कर ली हैं। इस जीत के बाद सुपर-4 पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं, आइए आपको बताते हैं।

एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 के सुपर-4 पाइंट्स टेबल में श्रीलंका ने आज अपने शानदार जीत से नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली हैं। टीम 1 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स और +0.589 रन रेट के साथ इस वक्त पहले पायदान पर हैं। वहीं हार के बाद अफगानिस्तान के खाते में -0.589 की रन रेट दर्ज हो गयी हैं। अब देखना होगा कल भारत और पाकिस्तान मुकाबले में कौन जीत दर्ज कर नंबर-1 पोजिशिन की ओर आगे बढ़ेगा।

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से रौंदा

श्रीलंका ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर लय पकड़ी थी। आज भी टीम अपने लय को पूरी तरह बरकरार रखते हुए नजर आयी। अफगानिस्तान के सामने गेंदबाजी करने उतरी थोड़ी कमजोर दिखाई जरूर दी थी। अफगानी टीम ने 20 ओवर में 175 रनों का आंकड़ा छू लिया था। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी क्रम काफी ज्यादा शानदार नजर आयी।

कुश्ल मेंडिस और प्रथुम निशांका के बीच की ओपनिंग साझेदारी ने मजबूती दी। जिसे बल्लेबाज आगे लेकर गए। धनुष्का गुनाथिलका ने 33 रन और भनुका राजपक्षा की कैमियो की 31 रन की पारी से टीम ने मुकाबला 4 विकटों से अपने नाम कर सुपर-4 स्टेज का शानदार आगाज किया।

Tags: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2022, श्रीलंकाई टीम,
Exit mobile version