Asia Cup 2022: एशिया कप में सचिन तेंदुलकर करते थे ऑलराउंडर प्रदर्शन, बल्ले के साथ गेंद से भी मचाया है कहर

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत 27 अगस्त से दुबई में होने वाली है लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला अगले दिन यानि 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जाएगा। यह मुकाबला क्रिकेट जगत के सबसे बड़े राइवल, भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है।
वहीं, टीम इंडिया (Team India) की तरफ़ से एशिया कप (Asia Cup) के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बनाये है। लेकिन क्या आपको मालूम है एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने गेंद से भी कहर ढाया है। जी हाँ सचिन तेंदुलकर एशिया कप (Asia Cup) में टॉप 5 गेंदबाज़ की लिस्ट में भी शामिल है जिन्होंने कई विकेट्स अपने नाम किये है। तो आइये जानते है पूरी डिटेल्स।
एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए बनाये सबसे ज़्यादा रन
भारत के महान बैट्समैन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लिए एशिया कप (Asia Cup) बेहद खास रहा है। उन्होंने यहां अपने करियर का आखिरी एकदिवसीय शतक लगाया। साल 2012 एशिया ODI फॉर्मेट में खेला गया, इस शतक के बाद वह नौ महीने और ODI फॉर्मेट में खेले जिसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। वहीं साल 2013 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट की दुनिया में भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एशिया कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में 23 मैच खेलते हुए 108 चौके लगाए हैं। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर के बल्ले से 971 रन भी निकले हैं।
एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने गेंद से ढाया है कहर
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम इस लिस्ट में वाकई में चौंकाने वाला है। मास्टर ब्लास्टर को बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी में भी महारत हासिल है। लिटिल मास्टर 23 मुकाबलों में 17 विकेट लेकर एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालो की लिस्ट में चौथे स्थान स्थान हैं। उन्होंने एशिया कप में 76.2 ओवर गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा है। इसके अलावा तेंदुलकर ने 26.9 के स्ट्राइक रेट और 21.41 के औसत से गेंदबाजी की है।
Sachin Tendulkar is the leading run-scorer and 4th highest wicket-taker for Team India in Asia Cup.. 😍 🔥#AsiaCup2022 pic.twitter.com/OoNjXJ5wcl
— Cric8fanatic (@cric8fanatic) August 26, 2022
भारत के नाम है सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड
आपको बता दें एशिया कप (Asia Cup) की शुरूआत से लेकर अब तक भारत ने सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीता है। भारत अब तक सात बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने में सफल रहा है। पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने साल 2018 में बांग्लादेश को हराकर सातवीं बार इस खिताब पर कब्जा किया था।
वहीं, एशिया कप (ASIA CUP) में भारत और पाकिस्तान एक बार भी फाइनल में नहीं खेले हैं। भारत ने कुल दस फाइनल खेले हैं। इनमें आठ खिताबी मुकाबले श्रीलंका से हुए हैं। भारत ने पांच तो श्रीलंका ने तीन बार जीत दर्ज की है। वहीं पिछले दो फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच हुए हैं। इनमें भारत दोनों बार का भारत विजेता बना। पाकिस्तान चार बार फाइनल खेल चुका है। इनमें दो बार विजेता तो दो बार उपविजेता बना है। पाकिस्तान का चारों बार फाइनल मैच श्रीलंका से हुआ है।
Tags: एशिया कप 2022, ऑल राउंडर प्रदर्शन, टीम इंडिया, सचिन तेंदुलकर,