IND vs SL: भारत को हराने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी का दिखा जलवा, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

By Twinkle Chaturvedi On September 7th, 2022
ASIA CUP, IND vs SL: भारत को करारी शिकस्त देने के बाद यहां भी अपना जलवा बिखेरते नजर आए श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  174 रनों का टारगेट सेट किया था। श्रीलंकाई टीम ने रन चेज़ करते हुए 6 विकटों से जीत प्राप्त कर ली। भारतीय टीम इसी के साथ एशिया कप 2022 से अब बाहर हो चुकी हैं। आइए आपको श्रीलंका की इस जीत के बाद एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में क्या बदलाव आया हैं, आपको बताते हैं-

कुशल मेंडिस बने नंबर-2 बल्लेबाज

एशिया कप 2022 के टॉप-5 बल्लेबाजों में कुशल मेंडिस की एंट्री

आज श्रीलंकाई खिलाड़ी कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) ने अपनी टीम के लिए शानदार 57 रनों की पारी खेली। उनकी पारी ने टीम को मैच जीताने का भी काम किया हैं। कुशल इस पारी के एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाली सूची में नंबर-2 पर आ गए हैं। उन्होने अब तक 4 मैचों में 155 रन बना लिए हैं। 3 मैचों में 96 के एवरेज के साथ 192 रन अपने नाम कर मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) पहले नंबर पर हैं। लिए हैं।

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  3 मैचों में 154 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर 135 रनों के साथ अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) हैं। पांचवें नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज अपनी 72 रन की पारी से जगह बनाई हैं। रोहित 4 मैचों में 133 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

दिलशान मधुशंका ने मारी टॉप गेंदबाजों की सूची में एंट्री

पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ)  एशिया कप 2022 में सबसे सर्वाधिक विकेट लेने वाली लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं। मोहम्मद नवाज ने 3 मैचों में 6.51 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरे पायदान पर 7 विकटो के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) हैं।

वहीं तीसरे पायदान पर 6 विकटों के साथ भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) हैं। श्रीलंका के खिलाड़ी दिलशान मधुशंका (DILSHAN MADHUSHANKA) ने अपने 6 विकटों से जगह बनाई हैं। जिसमें से 3 विकेट खिलाड़ी ने आज भारत के खिलाफ ली हैं। शादाब खान (SHADAB KHAN) भी अपने 6 विकेट लिस्ट में आगे हैं।

Tags: एशिया कप 2022, कुशल मेंडिस, भारत बनाम श्रीलंका, रोहित शर्मा,