ASIA CUP 2022: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वो ऐतिहासिक मुकाबले, जिन्हें भूलाना हैं नामुमकिन

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। फैंस के बीच इस मैच के लिए उत्साह अभी से देखा जा रहा हैं, दोनों देशों के साथ ही पूरी दुनिया दोनों देशों को एक साथ प्रतिस्पर्धा दिखाते हुए दिखाने के लिए बेताब हैं। भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों टीमों की हमेशा तुलना की जाती हैं लेकिन अगर रिकॉर्ड्स के हिसाब से चलें तो भारतीय टीम पाकिस्तान के आगे सबसे सफल टीम हैं।
पाकिस्तान बाबर आजम की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। एशिया कप के मैच में दोनों के बीच इस बार भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कुछ ऐसे ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं।
1. हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच हुई लड़ाई

एशिया कप 2010 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) और शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) की लड़ाई की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आया था, जिसे फैंस इतने सालों बाद भी याद करते हुए नजर आते हैं। दरअसल उस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान बट्ट के 74 रनों की शानदार पारी के मदद से 267 रन बनाए थे।
भारत ने यह मैच 1 गेंद शेष रहते ही जीत लिया था। भारत जीत की दहलीज पर खड़ी ही थी, आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी। क्रिज पर हरभजन सिंह टिके हुए थे। आखिरी ओवर डाल रहे मोहम्मद आमिर की गेंद पर हरभजन सिंह ने एक छक्का जड़ दिया। जिसके बाद हरभजन शोएब अख्तर पर नाराज होते नजर आए थे, वहीं अख्तर द्वारा भी भज्जी को जाने के लिए कहा गया था।
2. साल 2012 के एशिया कप में विराट कोहली के बल्ले से निकली आतिशी पारी

विराट कोहली (VIART KOHLI) सदी के बेस्ट बल्लेबाज हैं, पाकिस्तान के खिलाफ तो उनका बल्ला दूसरी टीम के मुकाबले हमेशा ज्यादा ही बोलता नजर आता हैं। साल 2012 का एशिया कप विराट कोहली के लिए काफी ज्यादा खास था। उस समय यह टूर्नामेंटमें पाकिस्तान में खेला गया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच मीरपुर में हुआ खा जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा बिल्कुल भी आसान नही रहने वाला था, लेकिन विराट कोहली के बल्ले से निकली 183 रनों की पारी ने भारत को मुकाबला जीतवा दिया था। विराट की वह पारी आज भी लोगों द्वारा याद की जाती है। विराट के बल्ले से निकली यह पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक हैं। 183 रनों की पारी विराट के वनडे करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी में भी विराजमान हैं।
3. शाहीद अफरीदी का तूफानी अंदाज

साल 2016 का एशिया कप भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपने नाम किया था। लेकिन इस टूर्नामेंटमें पाकिस्तान और भारत के बीच हुई लड़ाई आज भी याद की जाती हैं। इसकी वजह भारत की 1 विकेट से हार थी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। शाहीद अफरीदी (SHAHID AFRIDII) ने अंत में दो छक्के मारकर अपनी टीम को मात्र 1 विकेट से जीत दिलवाई थी। उस मंजर को आज भी फैंस काफी याद करते हुए नजर आए थे।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,