ASIA CUP 2022: एशिया कप में रोहित शर्मा पाकिस्तान से लेंगे पिछली हार का बदला, रोहित के यह 11 धुरंधर खिलाड़ी भारत को बनाएंगे फिर से चैंपियन

रोहित शर्माः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।
केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे खिलाड़ी इस बार खेलते दिखाई नहीं देंगे। आज हम आपको एशिया कप में भारत के संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बताने वाले हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए रोहित शर्मा बनाएंगे मजबूत टीम

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप में अपने टूर्नामेंट की शुरूआत पाकिस्तान के साथ 28 अग्सत से करेगी। यह मैचों दोनों देशों के अलावा पूरी दुनिया के लिए भी बड़ा मुकाबला होने वाला हैं। क्रिकेट फैंस भी दोनो देशों को साथ में देखने के लिए बेताब बैठे हैं। भारत पाकिस्तान (PAKISTAN) से पिछली बार टी20 विश्व कप 2021 में टकराई थी।
जहां भारत को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम इस बार उस करारी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरती नजर आएगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस बार भी एशिया कप में भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। एशिया कप में पहले मुकाबले के लिए रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताते नजर आएंगे।
इन बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाएंगे रोहित शर्मा

केएल राहुल (KL RAHUL) बड़े लंबे समय बाद भारतीय जर्सी पहनकर खेलते दिखाई देंगे। केएल राहुल एशिया कप में उप-कप्तान की भूमिका में भी नजर आएंगे। जाहिर हैं एशिया कप में भारत रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नजर आएगी। तीन नंबर पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) वापस से अपना कहर बरपाने के लिए तैयार हैं।
सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो वेस्टइंडीज दौरे में ओपनिंग की भूमिका में नजर आ रहे थे। उनको रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी देंगे। पांचवे नंबर पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) नजर आएंगे। छठे नंबर पर दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) , सातवें नंबर पर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और आठवें नंबर पर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। एशिया कप में भारत की बल्लेबाजी की लाइन लंबी नजर आ रही हैं।
भारत की गेंदबाजी यूनिट

भारत के पास तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी मे भी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और दीपक हुड्डा यह खिलाड़ी अपने गेंद के दम पर भी तहलका मचाते नजर आएंगे। साथ ही भारत तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजी के साथ उतरती नजर आएगी।
दीपक हुड्डा और रविंद्र जडेजा के साथ युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) तीसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) तेज गेंदबाज के रूप में टीम में मौजूद रहेंगे। अर्शदीप सिंह को अनुभव उतना नहीं हैं लेकिन यूएई की पिचों पर वो आईपीएल खेलते हुए नजर आए हैं। ऐसे में आईपीएल का अनुभव उनके काफी ज्यादा काम आ सकता हैं।
एशिया कप 2022 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,