AFG vs BAN: वो 3 कारण जिसके चलते बांग्लादेश को झेलनी पड़ गई शर्मनाक हार, इस दिग्गज खिलाड़ी ने की सबसे बड़ी गलती

By Twinkle Chaturvedi On August 31st, 2022
AFG vs BAN: वो 3 कारण जिसके चलते बांग्लादेश को झेलनी पड़ गई शर्मनाक हार, इस दिग्गज खिलाड़ी ने की सबसे बड़ी गलती

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने रखा था। अफगानिस्तान ने 7 विकटों से मुकाबला अपने नाम कर टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं। आज ऐसे 3 कारण रहे हैं जिसके चलते बांग्लादेश को मैच शर्मनाक तरीके से हारना पड़ा। आइए आपको बताते हैं-

1. पावरप्ले में कमजोर बल्लेबाजी के चलते टीम ने खोए 3 विकेट

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, जिसके चलते टीम को बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने की जरूरत थी। लेकिन टीम यह कर पाने में नाकामयाब रही। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पायी। टीम के कम स्कोर के पीछे अफगानिस्तान के गेंदबाजों द्वारा हुई अच्छी गेंदबाजी हैं। लेकिन टीम ने पावरप्ले का बिल्कुल भी फायदा नहीं उठाया।

पावरप्ले में आक्रमक बल्लेबाजी दिखाने की जगह टीम विकटें खोती चली गई। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने 3 विकेट खो चुकी थी। दोनों ओपनर के साथ कप्तान शाकिब अल हसन भी सस्ते में निपटते चले गए। जिससे टीम का रन रेट काफी ज्यादा नीचे गिरता गया। पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी टीम के हार का सबसे बड़ा कारण बनी हैं।

2. मुस्तफिजुर रहमान फिर हुए फेल

मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। लेकिन महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में उनके गेंद का प्रदर्शन हमेशा फीका पड़ता नजर आता हैं। टीम विश्व कप 2021 में रहमान इसी तरह फेल होते नजर आए थे। टीम उन पर अत्यधिक निर्भर हैं। ऐसे में उनका खराब प्रदर्शन टीम के लिए मुसिबत खड़ी करता हैं।

आज 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए मुस्तफिजुर रहमान ने 30 रन दिए और एक भी विकेट चटका पाने में असफल रहे। आज का यह मैच इस गेंदबाज के लिए काफी ज्यादा बुरा दिन हैं। इस बात से यह भी बात सामने आती हैं कि बांग्लादेश अपने सीनियर खिलाड़ी पर काफी ज्यादा निर्भर हैं। उनके ना चल पाने से टीम को हमेशा नुकसान ही हुआ हैं।

3. खराब डेथ गेंदबाजी

बांग्लादेश के गेंदबाज गेम को अपने पक्ष में करते हुए नजर आने लगे थे। क्योंकि आखिरी 6 ओवर में 60 रन की दरकार थी। ऐसे में टीम ने जीत का सपना देख ही लिया होगा। लेकिन आखिरी ओवरों में टीम द्वारा गेंदबाजी थोड़ी ढीली नजर आयी। जिसके चलते क्रिज पर आए नये बल्लेबाज नजीबुल्लाह जद़रान ने 17 गेंद खेलते ही 43 रन बना लिए। जिसमें 6 छक्के शामिल थे।

बांग्लादेश अपनी डेथ गेंदबाजी को अच्छा कर मैच जीतती हुई नजर आ सकती थी। लेकिन डेथ गेंदबाजी खराब होने के चलते अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Tags: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2022, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, शाकिब अल हसन,