AFG vs BAN: मोहम्मद नबी टॉप-4 में जगह पक्की करने बांग्लादेश के खिलाफ भरेंगे हुंकार, ऐसी होगी अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On August 29th, 2022
AFG vs BAN: मोहम्मद नबी टॉप-4 में जगह पक्की करने बांग्लादेश के खिलाफ भरेंगे हुंकार, ऐसी होगी अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। जिसके बाद अब आगे के मैचों के लिए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

अफगानिस्तान जो अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका (SRILANKA) को 8 विकेट से करारी हार देकर वापस आ रही हैं। अफगानी टीम इस मुकाबले में भी अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI)  किन 11 खिलाड़ियों को मौका देंगे-

अफगानिस्तान की टॉप ऑर्डर

एशिया कप 2022 का आगाज मोहम्मद नबी (MOH. NABI)  की टीम ने शानदार तरीके से किया हैं। पहले मैच में ही टीम ने अपनी मंशा साफ करते हुए अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान को टॉप-4 की ओर आगे बढ़ने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतना काफी ज्यादा अहम हैं। मोहम्मद नबी की टीम पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से काफी ज्यादा शानदार थी।

कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) और हजरतुल्लाह (HAZRATULLAH) ही पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच श्रीलंका के खिलाफ कमाल की साझेदारी हुई थी। नंबर-3 पर हशमतुल्लाह शाहीदी (HASHMATULLAH SHAIDI) नजर आ सकते हैं, यह खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। नंबर-4 नजीबुल्लाह जद़रान (N. ZADRAN) नजर आएंगे।

यह खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर की संभालेंगे जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अफगानिस्तान की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए दिखाई नहीं दी थी, टॉप ऑर्डर ने ही टीम को जीत दिलवा दी थी। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अफगानी टीम का मिडिल ऑर्डर अहम योगदान निभाते नजर आ सकता हैं। नंबर-5 पर अफसर ज़ज़ई (AFSAR ZAZAI) अपने शानदार बल्लेबाजी का कारनामा दिखाते नजर आएंगे।

वहीं नंबर-6 पर खुद कप्तान मोहम्मद नबी (MOH. NABI)  नजर आएंगे, मोहम्मद नबी अपने गेंद से तो शानदार नजर आए थे। अब उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं। नंबर-7 पर ऑलराऊंडर व टीम के सबसे अहम खिलाड़ी राशिद खान (RASHID KHAN) अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे। नंबर-8 पर आलराऊंडर खिलाड़ी समीउल्लाह शिनवारी (SAMIULLAH SHINWARI) नजर आएंगे।

मोहम्मद नबी इन गेंदबाजों के दम पर टॉप-4 में रखेंगे कदम

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते विरोधी टीम कुछ भी नहीं कर पायी। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी मंजर कुछ ऐसा ही नजर आने वाला हैं। मोहम्मद नबी अपनी गेंदबाजी यूनिट को इस मैच में भी मजबूत रखते नजर आएंगे।

फजलहक फारूकी (FAZALHAQ FAROOQI) जो पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे थे, इस अहम मैच में भी अपना जलवा कायम रखते नजर आएंगे। नवीन-उल-हक (NAVEEN-UL-HAQ), मुजिब-उर-रहमान (MUJIB-UR-REHMAN), राशिद खान, सैमीउल्लाह और कप्तान मोहम्मद नबी बांग्लादेश के टीम को अपने गेंदबाजी अटैक से ढेर करते हुए नजर आएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

हजरतुल्लाह, रहमनुल्लाह गुरबाज, हशमतुल्लाह शाहीदी, एन.जद़रान, अफसर ज़ज़ई, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, समीउल्लाह शिनवरी, फजल हक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजिब-उर-रहमान।

Tags: अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2022, मोहम्मद नबी, राशिद खान,
Exit mobile version