ASIA CUP, AFG vs PAK, STAT REPORT: मुकाबले में बने कुल 10 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स, बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 के सुपर-4 का चौथा मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जिसमें बाबर आजम की टीम के सामने अफगानिस्तान की चुनौती थी. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरो में 6 विकेट गंवाकर पाक को 130 रनों का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा पाकिस्तान की टीम ने 1 विकेट से किया. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं.
मुकाबले में बने 10 रिकॉर्ड, कप्तान बाबर आजम के नाम शर्मनाक इतिहास
PAK vs AFG: ‘सच कहूं तो ड्रेसिंग रूम में हम लोग डर…’ बाबर आजम ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल, नसीम शाह के छक्कों पर कही ये बात
1. अफगान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी ने आज अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है.
2. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरी बार अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं. बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
3. अफगानिस्तान टीम के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले मोहम्मद नबी पहले खिलाड़ी बने हैं.
4. शादाब खान को आज के मैच में एशिया कप 2022 का पहला छक्का लगा है.
5. मोहम्मद नबी अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं.
6. फजलहक फारूकी को आज के मैच में एशिया कप 2022 का पहला छक्का लगा है.
7. जनवरी 2020 के बाद से 30 T20I में दूसरी बार, बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान दोनों एक ही पारी में इसे 20 के पार बनाने में विफल रहे हैं.
8. नसीम और हसनैन के बीच 13 का नाबाद स्टैंड टी20ई में एक सफल रन चेज में #10 और #11 को शामिल करते हुए उच्चतम दसवें विकेट की साझेदारी है.
9. अंतिम चार पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान प्रतियोगिता
ASIA CUP 2018: 3 गेंद शेष रहते पाक जीत गया
ODI WC 2019: 2 गेंद शेष रहते पाक ने जीत दर्ज की
T20I WC 2021: पाक 6 गेंद शेष रहते जीत गया
ASIA CUP 2022: 4 गेंद शेष रहते पाक जीत गया
10. टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान की दूसरी एक विकेट की जीत
पिछला: 174/9 बनाम एसएल (172/7) कोलंबो आरपीएस 2015