एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना बेहद भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। टीम को जीत दिलाने के लिए उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में श्रीलंका ने बाजी मार ली।
फातिमा सना ने अकेले संभाला पाकिस्तान का मोर्चा
एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई थी। ऐसे समय में कप्तान फातिमा सना ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फातिमा ने 36 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। उनकी पारी में चौके और छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की परेशानी भी हुई, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और आखिरी तक डटी रहीं। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा किया।
गेंद से भी बरपा कहर
एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में सिर्फ बल्ले से ही नहीं, फातिमा सना ने गेंद से भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों की परीक्षा ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 33 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद फातिमा ने हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी की महत्वपूर्ण साझेदारी को भी तोड़ दिया। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया और कुल 4 विकेट अपने नाम किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
33 रन पर 4 विकेट, फिर भी पलट गया मैच
श्रीलंका की टीम एक समय 33 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान के पास मुकाबला जीतने का शानदार मौका था। लेकिन हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर दी। हर्षिता ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि कविशा के बल्ले से 33 रन निकले। इस साझेदारी ने श्रीलंका को संकट से बाहर निकाला और मैच का रुख धीरे-धीरे बदल दिया। फातिमा ने दोनों को आउट करके पाकिस्तान की उम्मीदें फिर जगा दीं, लेकिन श्रीलंका के निचले क्रम ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की। अंत में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 134 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
हार के बाद छलके फातिमा के आंसू
एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला खत्म होते ही फातिमा सना भावुक हो गईं। कैमरे के सामने उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए। कप्तान ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास किया था, लेकिन जीत उनसे सिर्फ कुछ रन दूर रह गई। मैच के बाद फातिमा ने माना कि पाकिस्तान के पास 130 रन का स्कोर बचाने का मौका था, लेकिन फील्डिंग में हुई गलतियों और श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर की समझदारी ने मुकाबला उनसे छीन लिया।
Asia Cup 2026 के फाइनल में भारत से भिड़ेगा श्रीलंका
Asia Cup 2026 का फाइनल अब भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है। फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम जहां अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, वहीं भारतीय टीम ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर होगी। ऐसे में Asia Cup 2026 का फाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
Also read – Jasprit Bumrah की गेंद देख वैभव सूर्यवंशी के सामने छाया अंधेरा, नेट्स में दिखा जसप्रीत का जलवा
