Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे. श्रीलंका में फाइनल समेत 6 मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि पाकिस्तान 4 मैचों की मेजबानी करेगा. वर्ल्ड कप के परिपेक्ष से भी एशिया कप बहुत ही अहम होने वाला है. ऐसे में एशिया कप का फाइनल कौन सी टीम जीतेगी इसको लेकर लोगो में संशय बना हुआ है. जहाँ एक तरफ भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका में होना है वहीं ये टीमें जल्दी ही हो जाएंगी बाहर.
Asia Cup 2023 में BCCI नहीं जाने देगा टीम इंडिया को पाकिस्तान
काफी वक़्त से एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी को लेकर ही सवाल उठ रहे थे. कहा जा रहा था की पाकिस्तान के हाथ से बार एशिया कप की मेजबानी छीन ली गई है. फ़िलहाल तो कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे. BCCI ने खरे शब्दों में इस बात का एलान किया था की टीम इंडिया किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी.
अपनी हरकतों के चलते पाकिस्तान ने BCCI से अपने रिश्ते बिगाड़ लिए हैं. अब इसी वजह से पाकिस्तान और भारत का जो भी मैच होगा वो सिर्फ और सिर्फ श्रीलंका में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप में और टीम खेलते हुए नज़र आएगी.
ये टीमें होंगी इस बार एशिया कप का हिस्सा
बता दें की, होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2023) में भारत,पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अलावा नेपाल की टीम भी खेलते हुए नज़र आएगी. बताया जा रहा है की, इस बार का एशिया कप बहुत ही अहम होने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल क्रिकेट टीम ने एशिया कप के लिए पहली बार क्वालीफाई किया है. लेकिन कहा जा रहा है की नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकती है. क्योंकि, ग्रुप ए की टीम में भारत, पाकिस्तान और नेपाल होंगे और ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश होंगे. ऐसे में नेपाल ने पहली बार क्वालीफाई किया है तो उसके निकलने के चांस ज्यादा हैं.

