Asia Cup 2023 से पहले कप्तान ने रोते हुए सबके सामने किया क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, फैंस की बढ़ी बेचैनी

By Sameeksha dixit On July 6th, 2023
Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. उसके पहले एशिया कप होना है. एशिया कप के लिए सभी बहुत उस्तुक हैं. एशिया कप टीम इंडिया और पाकिस्तान भी आमने-सामने आने वाले हैं. इसी के साथ इस पार वर्ल्ड कप से पहले टीमों के लिए ये बड़ी अग्निपरीक्षा होने वाली है. बता दें की, एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत ही खेला जाएगा. अब टीम के एक खिलाड़ी ने रोते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है. आइए बताते हैं की आखिर कौन सी टीम का वो शानदार कप्तान है.

Asia Cup 2023 ही आ गई बुरी खबर, अब फैंस को लग रहा लगातार झटका

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की घोषणा हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर बात बन गई है. यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होगा. BCCI और PCB की ओर से इसके हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने पर सहमति जता दी गई है. इस बीच एशिया कप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

बता दें की, एशिया कप (Asia Cup 2023) के पहले कुछ ना कुछ हो ही रहा है. कहीं पाकिस्तान अपनी हाइब्रिड मॉडल से इनकार कर देता तो कहीं भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर संकट के बादल छाने लगते हैं. अब खबर आई है टीम के कप्तान ने संन्यास की घोषणा कर दी है.

ये है वो दिग्गज कप्तान

जिस दिग्गज का जिक्र हो रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) हैं. तमीम ने बांग्लादेश में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते-रोते संन्यास का ऐलान किया. उनके संन्यास लेते ही तहलका मच गया है.

हर कोई उनके संन्यास की घोषणा सुनकर हैरान रह गया है. बता दें की, तमीम ने अपने करियर में 241 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 14 शतक और 56 अर्धशतकों की मदद से 8313 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 70 टेस्ट और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

 

ये भी पढ़ें: Women’s Emerging Asia Cup में भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को दी पटखनी, 31 रनों से हराकर एशिया कप 2023 पर जमाया Team India ने कब्जा

Tags: एशिया कप 2023, टीम इंडिया,
Exit mobile version