Asia Cup 2022: एशिया कप शुरु से होने से पहले दिग्गज रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया भारत पाकिस्तान में से कौन जीतेगा

By Akash Ranjan On August 13th, 2022
Asia Cup 2022: एशिया कप शुरु से होने से पहले दिग्गज रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया भारत पाकिस्तान में से कौन जीतेगा

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज़ 27 अगस्त से होने वाला है। जिसमें एशिया की टॉप टीमें एक दूसरे को कांटे की टक्कर देती हुई नज़र आएंगी। हालांकि जिस महामुकाबले का सबको इंतज़ार है वो है भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले पिछली बार जाने वाला महामुकाबला है। एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

दोनों ही टीमें पिछली बार के मुकाबले मजबूत नज़र आ रही है। हालांकि ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि एशिया कप में कौन किस पर हावी होने वाला है। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भविष्यवाणी करते हुए अपना बयान दिया है जिस पर चलिए एक नजर डालते हैं।

रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में जाना-माना नाम और आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने एशिया कप में भारत-पाक के बीच होने वाले महादंगल मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत को इस मैच में फेवरेट के रूप में चुना है। उन्होंने इस बारे में आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में अपनी बात रखते हुए कहा कि,

“मैं पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में भारत को फेवरेट मान रहा हूं। हालांकि, ऐसे में मैं पाकिस्तान को खराब टीम नहीं बता रहा हूं। पाकिस्तान एक शानदार क्रिकेट टीम है। उस देश से लगातार कई सुपरस्टार खिलाड़ी निकले हैं।”

बता दें कि एशिया कप में दोनों टीमें 13 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं, जिसमें 7 बार भारत तो 5 बार पाकिस्तान को सफलता मिली है। वहीं एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं आया।

भारत ही एशिया कप जीतेगा- पोंटिंग

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बातचीत करते हुए इस बात का भी ज़िक्र किया है कि भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी की गहराई अन्य टीमों से बेहतर है। साथ ही किसी भी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीतना काफी मुश्किल होता है। इतना ही नहीं बल्कि रिकी ने टीम इंडिया को भारत-पाक के मैच का फेवरेट ही नहीं, एशिया कप 2022 का फेवरेट भी माना है। पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि,

“सिर्फ एशिया कप ही नहीं, किसी भी टूर्नामेंट में भारत से आगे पार पाना हमेशा कठिन होता है। हालांकि, हर बार जब हम टी-20 विश्व कप की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि भारत ही सबसे बेहतरीन टीम होगी। बल्लेबाजी में उनकी गहराई निश्चित रूप से अन्य टीमों से बेहतर है और मुझे लगता है कि भारत ही एशिया कप जीतेगा।”

Tags: एशिया कप 2022, भारत और पाकिस्तान, रिकी पोंटिग,