ASIA CUP, AFG vs BAN: बांग्लादेश को कुचल कर टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी अफगानिस्तान, बाकी टीमों की बढ़ी मुश्किलें

By Twinkle Chaturvedi On August 31st, 2022
ASIA CUP, AFG vs BAN: बांग्लादेश को कूचल कर टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी अफगानिस्तान, बाकी टीमों की बढ़ी मुश्किलें

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। टूर्नामेंट के दो धमाकेदार मुकाबले हमें शुरूआत में ही देखने मिले गए हैं। इस टूर्नामेंट का तीसरा धमाकेदार मैच अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने रखा था। अफगानिस्तान ने 7 विकटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। नजीबुल्लाह और इब्राहिम जाद़रान की शानदार पारी से अफगानी टीम टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं।

एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 में 6 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। भारत, पाकिस्तान, हांग-कांग ग्रुप-ए और श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप-बी में हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज ग्रुप-बी का दूसरा मैच खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सुपर-4 में एंट्री और पाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली हैं। अफगानिस्तान 2 मैच में 2 जीत, 4 पाइंट्स और 2.467 के कमाल के रन रेट के साथ ग्रुप-बी में पहले पायदान पर हैं। भारत 1 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स और +0.175 रन रेट के साथ पहले पायदान पर हैं।

अफगानिस्तान ने दर्ज की शानदार जीत

मोहम्मद नबी की टीम आज भले ही टॉस हार गई हो लेकुन मैच के हर के एक पल पर विजय प्राप्त करती हुई नजर आयी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन अफगानी स्पिनरों के आगे उनका सपना पूरा चूर-चूर हो गया। राशिद खान और मुजिब उर रहमान ने अपने 3-3 विकेट से विरोधी टीम की कमर ही तोड़ दी।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद नबी की टीम शुरूआत में थोड़ा दबाव में दिखी। क्योंकि ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए थे। लेकिन अंत में इब्राहिम और नजीबुल्लाह जाद़रान की जोड़ी ने अपने शानदार पारी से अफगानिस्तान को मैच 7 विकटों से जीतवाकर टॉप-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनवा दिया। अब अफगानी टीम की भिड़त सुपर-4 के मुकाबलों में होगी। जो विरोधी टीमों के लिए आसान बिल्कुल नही रहेगा।

Tags: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एशिया कप 2022, मोहम्मद नबी,