IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर टॉप-4 में जगह कर ली सुनिश्चित, बाबर की सेना के लिए अब बढ़ी मुश्किलें

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं।इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था।
भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की पारियों ने भारत को एशिया कप का पहला मुकाबला 5 विकेट से जीतवा दिया हैं। आइए इस जीत के बाद आपको पाइंट्स टेबल का हाल बताते हैं-
एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 में 6 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। भारत, पाकिस्तान, हांग-कांग ग्रुप-ए और श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप-बी में हैं। आज इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला गया हैं। अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप-बी में हैं। भारतीय टीम ने आज के मुकाबले में जीत दर्ज कर पाइंट्स टेबल पर नंबर-1 की पोजिशन पकड़ ली हैं।
भारत 1 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स और +0.175 रन रेट के साथ पहले पायदान पर हैं।अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी में पहले पायदान पर हैं। अफगानिस्तान 1 मैच में 1 जीत और 2 पाइंट्स के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर हैं।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

आज भारत पहले गेंदबाजी करने उतरी थी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान 147 रन के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन विराट कोहली की 35 रनों की पारी ने भारत को गेम में बनाए रखा।
अंत में रविंद्र जडेजा की 35 रन की पारी और हार्दिक पांड्या की 33 रनों की नाबाद पारी ने भारत को मैच 5 विकेट से जीतवा दिया। भारतीय टीम ने 10 विकेट से मिली हार का बदला भी अब पूरा कर लिया हैं।
Tags: एशिया कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,