एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में महामुकाबला खेला जाना है। लेकिन, इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम के लिए बुरी खबरों के आने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शाहीन अफरीदी के बाद टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) जूनियर भी साइड स्ट्रेन के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर की है।
एशिया कप 2022 से बाहर हुए मोहम्मद वसीम
दरअसल हाल ही में पीसीबी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि,
‘बुधवार को पाकिस्तानी टीम के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा मोहम्मद वसीम जूनियर का मूल्यांकन किया गया और फिर उनका एमआरआई स्कैन भी हुआ। मेडिकल टीम वसीम के रिहैबिलिटेशन पर करीब से नजर रखेगी और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उसकी वापसी का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।’
Wasim ruled out of Asia Cup, Hasan named as replacement
Details here ⤵️https://t.co/wblUoVVGQw
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) August 26, 2022
हसन अली ने को किया गया स्क्वाड में शामिल
भारत और पाकिस्तान की भिड़त 28 अगस्त को एशिया कप 2022 में होने वाली है। दोनों पिछले साल संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लेकिन, उससे पहले पाकिस्तान के लिए एक के बाद एक बुरी खबरों के आने का सिलसिला जारी है। अब मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) भी इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उन्हें हसन अली (Hasam Ali) ने रिप्लेस किया है।
जल्द यूएई के लिए भरेंगे उड़ान हसन अली
शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) जब चोटिल होकर बाहर हुए थे, तब भी हसन अली (Hasam Ali) का नाम सबसे आगे था हालांकि मोहम्मद हसनैन को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट फैन हसन अली को स्क्वॉड में देखना चाहते थे। बेशक वसीम जूनियर का बाहर होना पाकिस्तान के लिए एक झटका है लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर आ रहे हसन अली भी अन्य टीमों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। हसन अली जल्द यूएई के लिए उड़ान भरेंगे।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
