ASIA CUP 2022: एशिया कप 2022 की 27 अगस्त से श्रीलंका में होगी शुरूआत, भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 2 महामुकाबले

लंबे समय से फैंस एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) के तारीखो की ऐलान का इंतजार कर रहे थे. अब एशियन क्रिकेट कांउसिल (ACC) ने इस टूर्नामेंट के तारीखो की घोषणा कर दी है. श्रीलंका में 27 अगस्त से एशिया कप की शुरूआत होने वाली है. जहाँ पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और पाकिस्तान की टीम 2 बार आमने-सामने खेलती हुआ नजर आ सकती है, जिसके कारण ही ये टूर्नामेंट बेहद रोमांचक हो गया है.
एशिया कप 2022 की 27 अगस्त से श्रीलंका में होगी शुरूआत
आखिरी बार एशिया कप (ASIA CUP) का आयोजन 2018 में हुआ था, जब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने जीत दर्ज की थी. जिसके बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 1984 में शुरू हुआ था. इस बीच भारतीय टीम ने 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है. जबकि श्रीलंका की टीम ने 5 बार ट्रॉफी उठाया है.
वहीं पाकिस्तान की टीम मात्र 2 बार ही खिताब अपने नाम कर पाई. एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आयोजन 27 अगस्त से श्रीलंका में होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 11 सिंतबर को खेला जाएगा. इस सीजन में 6 टीमें खेलती हुई नजर आयेंगी. जिसमें जिसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर शामिल हैं. क्वालिफायर मुकाबले यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने-सामने
बड़े टूर्नामेंट में ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और पाकिस्तान आमने-सामने खेलती हैं, ऐसे में एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में भी ये टीमें आमने- सामने होंगी. इस साल टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) होने के कारण इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी टी20 का ही होने वाला है.
जहाँ पर पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ भारत एक बार लीग स्टेज में खेलेगा, जबकि दोनों की टीम को देखकर कहा जा सकता है कि फाइनल में भी यहीं दोनों टीमें आमने सामने हो सकती है. एसीसी (ACC) के अध्यक्ष पद में अब जय शाह (JAY SHAH) का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ गया है. ये फैसला शानिवार को हुए एसीसी के एजीएम (AGM) में लिया गया है.
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम,