एशिया कप 2022 में इस बल्लेबाज ने मचाया गद्दर, तो कांपे गेंदबाज

ASIA CUP 2022: एशिया कप में इस बल्लेबाज ने मचाया गद्दर, तो कांपे गेंदबाज, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

ASIA CUP 2022: एशिया कप में इस बल्लेबाज ने मचाया गद्दर, तो कांपे गेंदबाज, देखें सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच आज शाम 7ः30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से जीतकर अपनी छठी एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। पाकिस्तान की टीम फाइनल में अपना पूरा दम दिखाने से पीछे रह गई। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट खोकर सिर्फ 147 ही बना पायी।

एशिया कप 2022 के फाइनल के बाद कौन बना नंबर-1 बल्लेबाज और गेंदबाज आइए आपको बताते हैं-

मोहम्मद रिजवान बनें एशिया कप 2022 के नंबर-1 बल्लेबाज

पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) ने एशिया कप 2022 के 6 मैचों में 281 रन अपने नाम किए हैं। जिससे वह सर्वाधिक रन बनाने वाले सूची में पहले पायदान पर हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एशिया कप 2022 के 5 मैचों में 276 रन अपने नाम किए हैं। जिससे वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।

अफगानिस्तानी खिलाड़ी इब्राहिम जद़रान (IBRAHIM ZADRAN) 5 मैचों में 196 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSA) 6 मैचोम में 99 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी पाथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) इस लिस्ट में 5 मैचों में 165 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार बनें एशिया कप 2022 के नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। भुवी ने 5 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) 6 मैचों में 9 विकटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) 6 मैचों में 8 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। चौथे पायदान पर 8 विकटों के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी हरिस रौफ हैं। पांचवें पायदान पर 7 विकटो के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) हैं।

Exit mobile version