Asia Cup 2022: सुपर-4 में भी बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी, इस खिलाड़ी से डरता है पाकिस्तान

By Satyodaya On September 3rd, 2022
Asia Cup 2022: सुपर-4 में भी बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे भारतीय टीम के ये 3 खिलाड़ी, इस खिलाड़ी से डरता है पाकिस्तान

Asia Cup 2022: एशिया कप के पहले दो मुकाबले भारतीय टीम जीत चुकी है। इस दौरान प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई दिया, जो टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी वही टीम हांगकांग के खिलाफ भी खेलती नजर आई। बदलाव के तौर पर हार्दिक पांड्या को ही आराम दिया गया और ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले मुकाबलों में यही प्लेइंग इलेवन खेलती नजर आएगी।

भारतीय टीम को एशिया कप में बहुत के बड़े देशों के साथ मैच खेलना है। एशिया कप 2022 के लिए 15 मेंबर की भारतीय टीम रही है जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ी भी शामिल है। ऐसे में अगर देखा जाए तो भारतीय टीम के तीनों खिलाड़ी भी दिखाई देने वाले हैं, जिन्हें शायद पूरे एशिया कप में बेंच पर ही बैठा देखा जाए आइए इनके बारे में जानते हैं।

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। जैसा कि हम देख पाएंगे कि भारतीय टीम में रवि विश्नोई के अतिरिक्त बतौर स्पिनर युज़वेंद्र चहल, अश्विन और जडेजा शामिल है जिनके होते हुए ऐसा लग रहा है कि पूरे टूर्नामेंट में बिश्नोई को बैठे रहने का ही मौका मिलेगा। हां यदि कोई खिलाड़ी चोट का शिकार हो जाता है,तो उनको मौका जरूर मिलेगा।

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा

भारतीय टीम के लिए अभी तक 9 t20 मैच खेलने वाले दीपक हुड्डा नाम में शामिल हैं लेकिन जैसा कि देख पा रहे हैं कि रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर टीम में शामिल हैं जिनके होते हुए उनको जगह मिल पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में हो सकता है कि अच्छे प्रदर्शन की वजह से दीपक हुड्डा को एशिया कप 2022 में खेलने का मौका मिल पाए।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन को t20 क्रिकेट में खेलने के बहुत से मौके मिल रहे हैं। पर वह इन बातों में असरदार साबित नहीं हो पा रहे हैं ऐसे में अश्विन से पहले अब t20 क्रिकेट के लिए युजवेंद्र चहल की मांग काफी हो गई है इसके अतिरिक्त देखा जाए तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है जो कि गेंदबाजी के कारण बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी माहिर हैं

इसे भी पढ़ें-PAK vs HK: पाकिस्तान के आगे धराशाई हुई हांगकांग की टीम, PAK ने बना लिए 3 बहुत ही खास रिकॉर्ड

Tags: दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन,