PAK vs HK: पाकिस्तान के आगे धराशाई हुई हांगकांग की टीम, PAK ने बना लिए 3 बहुत ही खास रिकॉर्ड

PAK vs HK: पाकिस्तान के आगे धराशाई हुई हांगकांग की टीम, PAK ने बना लिए 3 बहुत ही खास रिकॉर्ड

PAK vs HK: हांगकांग की टीम को पाकिस्तान ने 155 रनों से हराया और सुपर फोर में अपनी एंट्री कर ली। अब इसी से सभी फैंस को 4 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुकता हैं। पाक ने हांगकांग को हराकर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फैंस को ऐसी आशा थी कि हांगकांग की टीम पाकिस्तान को टक्कर देगी और उलटफेर भी करेगी, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

बड़े अंतराल से मिली जीत

पाकिस्तान में हांगकांग के सामने जीतने के लिए 193 रनों का बड़ा टारगेट रखा था। हांगकांग टीम इसे पाना तो दूर इसको छू भी न पाई और 38 रनों पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान में हांगकांग को 155 रनों से हराया। हांगकांग के ऊपर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे जीत पाकिस्तान ने दर्ज की। इससे बड़ी जीत श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या के ऊपर दर्ज की थी। श्रीलंका ने 172 रनों से मैच अपने नाम किया था।

t20 में मिली इस तरह की जीत

साल 2007 जोहानसबर्ग में श्रीलंका बनाम के लिए 172 रन

साल 2022 में शाहजाह में पाकिस्तान बनाम हांगकांग 155 रन

साल 2018 डबलिन वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड 143 रन

साल 2018 कराची पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज 143 रन

साल 2019 बस्सेटेर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 137 रन

पाक के खिलाफ t20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर

हांग कांग टीम पाकिस्तान के मुकाबले बिल्कुल भी टिक नहीं पाई और तुरंत ही धराशाई हो गई। हांगकांग टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही फ्लॉप रही। 38 रनों पर ऑल आउट होते ही हांगकांग के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में पाक के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 2018 में वेस्टइंडीज को 60 रनों से ऑल आउट किया था।

पाक के खिलाफ सबसे कम t20 स्कोर

2022 शारजाह 38 रन हांगकांग

2018 कराची वेस्टइंडीज 60 रन

2010 न्यूजीलैंड 80 रन क्राइस्टचर्च

एडिनबर्ग 2018 स्कॉटलैंड 82 रन

पाक की तरफ फखर जमान और मोहम्मद रिजवान ने बढ़िया पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। t20 इंटरनेशनल में उनकी 14वीं हाफ सेंचुरी है और वह t20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। इंटरनेशनल में उन्होंने दसवीं बार 75 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। वह संयुक्त तौर से सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने।

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2022: सुपर 4 में अब कब और किस टीम से होगा भारतीय टीम का अगला मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल