एशिया कप खेल रहे इन 3 खिलाड़ियो को विश्व कप 2022 में नहीं मिलेगी जगह, कुछ के प्रदर्शन तो कुछ सीनियर्स की वज़ह से होंगे आउट

एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) का बिगुल बज चुका है। टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट श्रीलंका की जगह यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम (Indian Team) ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस बार भी भारत इस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार हो सकता है। हाल ही में, BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हो गई है।
हर्षल पटेल (Harshal Patel) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटों के कारण इस टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, कुछ खिलाड़ियों का 2022 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आख़िरी मौका दिया गया है। और कुछ खिलड़ियों को इन सीनियर प्लेयर्स की गैर मौजूदगी में मौका दिया गया है। जिनके आते ही इन खिलाड़ियों का पत्ता साफ हट जयेगा। आइए एक नजर डालते हैं एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में ऐसे तीन खिलाड़ियों के चयन पर।
1. एशिया कप 2022: दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। कार्तिक के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें एशिया कप (Aisa Cup 2022) में जगह दिलाई। उन्होंने एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति पक्की कर ली है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ दिनेश कार्तिक काफी आक्रामक साबित होते हैं।
वहीं इस बार एशिया कप यूएई की पिचों पर खेला जा रहा है, जहां स्पिनरों का दबदबा रहेगा। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कार्तिक का बल्ला शांत रहता है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे है कि अगर कार्तिक यहां बेहतर खेल नहीं दिखा पाए तो ये मौका उनके लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है। इसके अलावा एक बड़ी वजह संजू सेमसन (Sanju Samson) भी है, अगर कार्तिक फेल हुए तो संजू की टीम में एंट्री पक्की है।
2. एशिया कप 2022: आवेश खान
आवेश खान
टीम इंडिया (Team India) के अवेश खान (Avesh Khan) एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी गेंदबाजी से संघर्ष किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला था। लेकिन उस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने ने अब तक खेले मैचों में 8.7 की इकॉनमी से रन लुटाये है। यह तेज गेंदबाजों के लिए काफ़ी ज्यादा मानी जाती है।
वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह सिर्फ 3 विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें एशिया कप 2022 (Aisa Cup 2022) में जगह दी है। आवेश को यहाँ टीम के तेज़ गींदबाज़ी ऑल राउंडर हर्षल पटेल की जगह चुना गया है। हर्षल चोट की वजह से फिलहाल नहीं खेल रहे है। और यही एक मात्र कारण है आवेश के खेलने का। विश्व कप 2022 में हर्षल पटेल के आते ही आवेश की छुट्टी हो जाएगी।
3. एशिया कप 2022: रवि बिश्नोई
रवि बिश्नोई
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में ही किया था। बिश्नोई ने वेस्टइंडीज टूर पर दो ही टी20 मैच खेले हैं। वहीं, एशिया के लिए टीम इंडिया में रवि बिश्नोई के अलावा रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे घातक गेंदबाज शामिल हैं। अश्विन और चहल के पास अपार अनुभव है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अनुभवी गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना पसंद करेंगे।
अश्विन और चहल ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। इसकी एक और बड़ी वजह है टीम के सबसे ज़रूरी गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का भी न होना अभी फिलहाल बुमराह चोट की वजह से बाहर चल रहे है। लेकिन विश्व कप 2022 में बुमराह फिट होते ही टीम में लौटेंगे और इसकी गाज रवि बिश्नोई पर गिरेगी और वो विश्व कप 2022 के टीम से बाहर होंगे।
Tags: आवेश खान, एशिया कप 2022, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई,