एशिया कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी जो भारतीय टीम के लिए साबित होंगे सबसे बड़े मैच विनर, हारी बाज़ी को जीत में बदलने का रखते हैं दम

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारतीय टीम (Indian Team) धमाल मचाने के लिए तैयार है। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। इस बार एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। हाल ही में एशियन क्रिकेट कॉउंसिल ने एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी किया है। पिछली बार 2018 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, एशिया कप 2022 के लिए 15 खिलाडियों से लैस भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हो चुकी है।
ख़ास बात है कि इस टीम में दिग्गजों और सीनियर प्लेयर्स को वापस से मौका दिया गया है। ऐसे में इस बार भारत के लिए एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने का सपना इन तीन खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। ये तीनों खिलाड़ी भारत के लिए एशिया कप में मैच विनर साबित हो सकते हैं। आइये हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में यहां बताते हैं।
1. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईपीएल 2022 के बाद अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री एंगल में चौके और छक्कों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से इस साल जमकर रनों की बारिश हुई है।
ऐसे में, सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के लिए भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। सूर्यकुमार यादव के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की काबिलियत है। इसमें कोई दोराय नहीं कि वह एशिया कप में भारत को जीत दिलाने के लिए बल्ले से धामल मचाएंगे।
2. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या टीम में फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या के लिए साल 2022 शानदार रहा है।
उन्होंने इस साल अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या ने अबतक 67 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 834 रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में, वह एशिया कप में भारत के लिए मैच विनर बनकर उभर सकते हैं।
3. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन
भारतीय टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने साल 2022 में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन से एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अश्विन ने आईपीएल 2022 में अपने फॉर्म का उदहारण पेश किया था, जिसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे हैं।
अश्विन के पास मैच जीताने की काबिलियत है। रविचंद्रन अश्विन के पास अब तक चार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है। अश्विन भारत के लिए 2013 और 2017 के ICC चैम्पियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं। ऐसे में, अश्विन टीम इंडिया को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की ट्रॉफी दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय टीम, रविचंद्रन अश्विन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,